फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अचानक रो पड़ीं रागिनी द्विवेदी, सैंडलवुड ड्रग्स केस में हुई थीं गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 10:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Feb 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kannada Actress Ragini Diwedi breaks down during Instagram Live session see video
रागिनी द्विवेदी - फोटो : Instagram

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में महीनों सलाखों के पीछे रहने वाली कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर निकली हैं। रागिनी धीरे धीरे सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में रागिनी ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन चैट की। हालांकि इस चैट के दौरान रागिनी अपनी भावनाओ पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं। रागिनी द्विवेदी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

Kannada Actress Ragini Diwedi breaks down during Instagram Live session see video
रागिनी द्विवेदी - फोटो : Instagram

रागिनी ने इंस्टाग्राम में चैट के दौरान कहा कि, 'जब उन्हें सही समय लगेगा तो वो अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बताएंगी। इतना ही नहीं रागिनी ने उन कमेंट्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी जो उनके जेल में रहने के दौरान उनके परिवार वालों पर किए गए थे'। 4 महीने जेल में बिताने के बाद रागिनी ने जो वीडियो साझा किया उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'खुशी के आंसू.....2021 में और भी बहुत कुछ अच्छा होगा इस साल'।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ragini dwivedi (@rraginidwivedi)

Kannada Actress Ragini Diwedi breaks down during Instagram Live session see video
रागिनी द्विवेदी - फोटो : Instagram

लाइव चैट के दौरान फैन से बात करते हुए रागिनी ने कहा कि,  'जब उनके घर वालों के बारे में खराब बातें कहीं गईं तो उन्हें बहुत बुरा लगा था'। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'मुझे ये नहीं समझ आता कि किसी के परिवार के लिए ऐसी बातें करके किसी इंसान को क्या खुशी मिल सकती है। मैं चाहती हूं कि जिन लोगों ने ऐसे कमेंट किए वो फिर से उस कमेंट को पढ़ें और सोचें कि ऐसे घटिया कमेंट कोई उनके परिवार पर करेगा तो कैसा लगेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada Actress Ragini Diwedi breaks down during Instagram Live session see video
रागिनी द्विवेदी - फोटो : Instagram

रागिनी ने ये भी बताया कि वो अभी भी बहुत मुश्किलों से गुजर रही हैं। उन्हें रात में नींद नहीं आती है। रागिनी ने कहा कि, 'मैं हर पल खुद को ये ही समझाती हूं कि सब ठीक हो जाएगा और मुझे हिम्मत नहीं हारनी है। मुझे अपनी पहचान पर गर्व करना चाहिए'। 

विज्ञापन
Kannada Actress Ragini Diwedi breaks down during Instagram Live session see video
रागिनी द्विवेदी - फोटो : Instagram

बता दें कि रागिनी को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के मामले में चार सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। ये मामला सितंबर में उस समय सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलुरू में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद 21 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स केस मामले में अभिनेत्री को जमानत दे दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed