Filmy Wrap: रणवीर को मुंबई पुलिस का नोटिस और पकड़ी गई 'फरमानी' की चोरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया में फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं, कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है और दिनभर में किस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है या और भी तमाम घटनाएं।
Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह को नोटिस, 22 अगस्त को दर्ज कराना होगा बयान
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है लेकिन इस सीरियल में 'दयाबेन' की कमी हर किसी को खल रही है, जिसके रूप में दिशा वकानी नजर आती थीं। लेकिन दिशा वकानी को शो छोड़े हुए भी लंबा समय हो गया है और अब तक मेकर्स इस सीरियल के लिए एक परफेक्ट अभिनेत्री की तलाश में जुटे हुए हैं, जो दयाबेन बन फैंस का दिल जीत लें। वहीं, अब लग रहा है कि मेकर्स की तलाश के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है।
TMKOC: ‘तारक मेहता...’ को मिलीं नई 'दयाबेन', इस अभिनेत्री की हो रही है शो में एंट्री! कब से शुरू होगी शूटिंग?
कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बीते कुछ दिनों से अपने एमएमएस वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा ही हैं। वहीं, अंजलि ने इस वीडियो के गलत बताया था। इसी सबके बीच अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'सैयां दिल में आना रे' भी लॉन्च हुआ, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर है। अब गाने को मिल रहे प्यार को लेकर अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
Anjali Arora: MMS की खबरों के बीच अंजलि के गाने ने मचाई धूम, ‘सैयां दिल में आना रे’ को मिले इतने व्यूज
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 13वें वर्ष की शुरुआत शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा के सितारों द्वारा कर दी गई। दो साल तक ऑनलाइन समारोह होने के बाद अब इसे आज से भौतिक रूप से दोबारा शुरू किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 20 अगस्त तक चलेगा जिसमें कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
IFFM 2022: मेलबर्न में आज से IFFM का आगाज, अभिषेक बच्चन से लेकर वाणी कपूर तक इन बॉलीवुड कलाकारों ने की शिरकत