{"_id":"6379f11e0f94b3208c572022","slug":"kantara-actor-rishabh-shetty-said-his-role-of-shiva-is-inspired-by-amitabh-bachchan-angry-young-man-image","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kantara: अमिताभ बच्चन से प्रेरित है शिवा की भूमिका, कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kantara: अमिताभ बच्चन से प्रेरित है शिवा की भूमिका, कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 20 Nov 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ शेट्टी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांतारा कन्नड़ की छोटे बजट वाली सुपरहिट फिल्म है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे आज 51 दिनों का समय पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी इस फिल्म की कमाई करोड़ों में हो रही है। वैश्विक स्तर पर तो इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन आज देशभर में भी कांतारा की कमाई 300 करोड़ के पार हो गई है। हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने खुलासा किया है कि कांतारा में उनकी भूमिका अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन की छवि से प्रेरित है। इसके लिए ऋषभ शेट्टी ने अमिताभ बच्चन की जमकर सराहना भी की है।
2 of 4
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी की कांतारा इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी की भी अहम भूमिका है। ये फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ में रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी डब किया गया था। जिसके बाद दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई है। इसकी कहानी और विजुअल्स भी दर्शकों को भा गए हैं।
हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि कांतारा में उनकी भूमिका अमिताभ बच्चन से प्रेरित है। उन्होंने कहा मैंने अमिताभ बच्चन की कई फिल्में देखी हैं। कांतारा में शिवा की भूमिका अमिताभ बच्चन से प्रेरित है, जो कि एंग्री यंग मैन थे, और शिवा में भी उसके लक्षण नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रजनीकांत के अलावा कई अन्य लोगों ने भी ऋषभ शेट्टी और उनके अभिनय की सराहना की है। रजनीकांत ने ऋषभ शेट्टी से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिसके बारे में ऋषभ ने जानकारी भी दी थी। ऋषभ ने तस्वीर साझा करते हुए रजनीकांत को धन्यवाद भी दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।