बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम अब हमारे बीच नहीं है। बीते 18 नवंबर की शाम को उनका निधन हो गया था, वह 78 वर्ष की थीं। उनके बेटे होशांग ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8:40 पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया। तबस्सुम के निधन पर बॉलीवुड शोक में डूबा है। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी तबस्सुम के निधन पर शोक व्यक्त किया है, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर तबस्सुम को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Tabassum Govil: तबस्सुम की याद में भावुक हुए महानायक अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर कुछ यूं किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने तबस्सुम को याद करते हुए अपने व्लॉग पर लिखा - 'दमदार तबस्सुम, अभिनेत्री, एंकर, टीवी होस्ट...ऑलराउंडर का निधन हो गया। यह समझ से परे है... आप केवल आंखों और मन के सामने उनकी उपस्थिति और जीवन के समय को याद करते हैं...फूल खिलें हैं गुलशन गुलशन...वे सभी एक-एक कर हमें छोड़कर जा रहे हैं... अमिताभ आगे लिखते हैं- वे एक तस्वीर की तरह उनके जहन में रहेंगी, लोग हमेशा समय की एक इमेज बने रहते हैं...और फिर वे चले जाते हैं...लेकिन जीवन जारी रहता है'।
यह भी पढ़ें: ऐसा क्या कहा सलमान खान ने कि इमोशनल हो गईं निमृत कौर? बोलीं- अब बहुत मुश्किल हो रहा है
शनिवार को जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई लोगों ने उनकी यादों से जुड़े कई पुरानी पोस्ट साझा किए। तबस्सुम को याद करते हुए बॉलीवुड भी भावुक दिखा, खासकर वह लोग जिन्होंने दशकों से तबस्सुम के काम को देखा है या उनके साथ काम किया है। बता दें कि शो होस्ट के रूप में जानी जाने वाली तबस्सुम का जन्म 1944 में किरण बाला सचदेव के रूप में हुआ था। वह 1950 के दशक की एक लोकप्रिय बाल कलाकार थीं। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने जोगन (1950), दीदार (1951) और बैजू बावरा (1952) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। बाद में, उन्होंने तलाश (1969), हीर रांझा (1970), जॉनी मेरा नाम (1970), और तेरे मेरे सपने (1971) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के साथ सेल्फी शेयर करने पर ट्रोल हुईं पाक ऐक्ट्रेस सजल, फैन्स ने सुनाई खरी खोटी
1985 में तबस्सुम ने 'तुम पर हम कुर्बान' नामक फिल्म का निर्देशन और लेखन भी किया। अपने कई सह-कलाकारों और इंडस्ट्री के लोगों के साथ आजीवन उनके मधुर संबंध रहे। बॉलीवुड के कई दिग्गज अक्सर उनके शो में गेस्ट के तौर पर नजर आते थे। तबस्सुम की शादी अभिनेता अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। बता दें कि उनकी याद में सोमवार शाम को एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर रिलीज हुई चिरंजीवी की गॉडफादर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म