फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने हासिल किया एक और मुकाम, अब वियतनाम में जलवा दिखाएगी फिल्म

Fri, 21 Oct 2022 08:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Oct 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kantara: Kannada mini budget Film starring rishabh shetty to be screened in vietnams ho chi minh city
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है उसी दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अपनी बेहतरीन कहानी और एक्टर्स की मजबूत अदाकारी से समीक्षकों के अच्छे रिव्यूज पाने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रही है। इतना ही नहीं फिल्म ने आईएमडीबी द्वारा जारी की जाने वाली टॉप 250 फिल्मों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही 'कांतारा' ने अब एक और मुकाम अपने नाम कर लिया है, जिसने फिल्म के साथ ही देश का मान भी बढ़ा दिया है।

Kantara: Kannada mini budget Film starring rishabh shetty to be screened in vietnams ho chi minh city
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में प्रदर्शित होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनकर अब विदेश में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। अपनी संस्कृति और भाषा का प्रतिनिधित्व करने में अत्यंत गर्व का अनुभव करते हुए, वियतनाम में कन्नड़ समुदाय का एक ग्रुप हो ची मिन्ह सिटी में फिल्म की स्क्रीनिंग करने जा रहा है। यह ग्रुप वहां के प्रवासियों और स्थानीय लोगों के लिए एक विशेष दिन के रूप में 1 नवंबर को 'कांतारा' फिल्म की स्क्रीनिंग करेगा। नवंबर के महीने में होने वाले कन्नड़ राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी।  
Photos Of The Day: जान्हवी ने बिखेरा बोल्डनेस का जलवा और सीक्वेंस साड़ी में कयामत लगीं शाहनाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Kantara: Kannada mini budget Film starring rishabh shetty to be screened in vietnams ho chi minh city
कांतारा - फोटो : Social media

इसके अलावा, वियतनाम में इंडियन बिजनेस चैंबर  के अधिकारियों को भी हमारी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के एक संकेत के रूप में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें 'कांतारा' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जादू बिखेरते हुए कन्नड़ फिल्म उद्योग में इतिहास रच दिया है।
Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन को देख पैपराजी ने बुलाया 'मौसी जी', वीडियो में देखें शाहीन का मजेदार रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara: Kannada mini budget Film starring rishabh shetty to be screened in vietnams ho chi minh city
कांतारा - फोटो : Social media

'कांतारा' पूरी तरह से जन मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म है, जो सभी को भरपूर पसंद आ रही है।  ऋषभ शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने देश भर में कमाई के मामले में धमाल मचा रखा है। इसके साथ ही यह दर्शकों के साथ-साथ देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों के दिलों को भी बखूबी छू रही है। 
Actress Assault Case: SC ने यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री की याचिका की खारिज, ट्रांसफर नहीं होगा केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed