फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल देव की बेटी अमिया की बॉलीवुड में होने जा रही धमाकेदार एंट्री, रणवीर सिंह होंगे फिल्म के हीरो

Tue, 26 Mar 2019 12:44 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Tue, 26 Mar 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
kapil dev daughter amiya dev debut from the ranveer singh film 83
kapil dev
'गली ब्वॉय' के बाद अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म '83' की तैयारी में जुटे हैं । यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है । इस फिल्म को मेकर कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं । इस फिल्म के लिए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव खुद रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं । जल्द ही रणवीर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे । 
kapil dev daughter amiya dev debut from the ranveer singh film 83
kapil dev
अब बड़ी खबर ये है कि कपिल देव की बेटी अमिया इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं । जी हां, अमिया '83' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी । लेकिन वो फिल्म की हीरोइन नहीं होंगी । अमिया डायरेक्टर कबीर खान को असिस्ट करेंगी । फिल्म में पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल भी नजर आएंगे ।
kapil dev daughter amiya dev debut from the ranveer singh film 83
amiya dev
चिराग मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं । '83' में वो अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे । अमिया के डेब्यू को लेकर चिराग ने बात की । उन्होंने बताया, 'हम फिल्म के सिलसिले में ही पहली बार मिले थे । वो दिल्ली की रहने वाली हैं और मैं मुंबई का । वो मुझसे काफी छोटी हैं। अमिया हमारे रोज के ट्रेनिंग सेशन में शामिल होती हैं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil dev daughter amiya dev debut from the ranveer singh film 83
amiya dev
'वो डायरेक्शन टीम में है । वो हमें सारी मीटिंग के बारे में अपडेट करती है । जब भी मैं कबीर के ऑफिस जाता हूं तो वहां मौजूद रहती है । साथ ही हमारी हर बात को ध्यान से सुनती है। वो हमारी कॉस्ट्यूम और शेड्यूल को लेकर भी प्लान करती हैं।' चिराग ने ये सारी बातें मुंबई मिरर से बात करते हुए बताईं । 
विज्ञापन
kapil dev daughter amiya dev debut from the ranveer singh film 83
ranveer singh
'83' की पूरी टीम जल्द ही धर्मशाला में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू करेगी । इसके बाद कास्ट और क्रू मेंबर स्कॉटलैंड और लंदन में भी शूटिंग के लिए जाएंगे । इस फिल्म में तमिल एक्टर जीवा भी नजर आएंगे । इस फिल्म को विष्णु इंदुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं । यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी । 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed