मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपने शो के अलावा निजी जिदंगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। गुरूवार को उनकी बेटी अनायरा शर्मा एक साल की हो गई हैं। इस मौके पर कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने खास आयोजन किया और बेटी का जन्मदिन मनाया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
एक साल की हुईं कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, बर्थडे पार्टी की क्यूट तस्वीरें आईं सामने
कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी अनायरा की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनायरा काफी क्यूट दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने माता-पिता गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा के साथ भी दिखाई दे रही हैं। बेटी को जन्मदिन की बधाई देने वालों को कपिल शर्मा ने शुक्रिया अदा भी किया है।
कपिल शर्मा ने तस्वीरों के पोस्ट में लिखा, 'हमारी लाडो के पहले जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया, गिन्नी और कपिल'। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा की बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारें और सोशल मीडिया यूजर्स भी अनायरा के जन्मदिन पर उसको बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि अभी तक कपिल शर्मा या फिर गिन्नी चतरथ ने आधिकारिक रूप से इसका एलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। कपिल की मां गिन्नी की देखभाल के लिए अमृतसर से मुंबई आ चुकी हैं। पिछले दिनों कपिल अमृतसर गए हुए थे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर से तस्वीर भी पोस्ट की थी। गिन्नी के प्रेग्नेंट होने के कयास तब से लगाए जा रहे हैं जब कॉमेडियन भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। करवा चौथ के मौके पर साझा किए गए इस वीडियो में गिन्नी का बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि गिन्नी कैमरा देखते ही सामने आने से बचती दिखीं। कपिल ने दिवाली के मौके पर एक फैमिली फोटो साझा की थी जिसमें गिन्नी कुर्सी के पीछे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस वजह से उनका बेबी बंप छुप गया था।
पढ़ें: भूमि ने गिनाईं ‘दुर्गामती’ को देखने की पांच बड़ी वजहें, मुकाबले में ‘टोरबाज’ और ‘इंदु की जवानी’
