फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़ाई के दो साल बाद एक साथ फोटो खिंचवाते दिखे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर, सलमान ने यूं कराई दोस्ती

Sun, 22 Dec 2019 01:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma and sunil grover in one frame with salman khan
salman khan - फोटो : social media
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया पर तो कमेंट करते हैं लेकिन आमने-सामने आने से बचते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दोनों को एक छत के नीचे आना पड़ा और साथ में तस्वीर भी खिंचवानी पड़ी । 
kapil sharma and sunil grover in one frame with salman khan
Kapil Sharma - फोटो : instagram
दरअसल, 20 दिसंबर को सोहेल खान का बर्थडे था । इस मौके पर खान परिवार ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शानदार पार्टी रखी थी । सलमान खान ने इस पार्टी में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को भी बुलाया । दोनों पार्टी में पहुंचे और फिर सलमान खान के साथ तस्वीर भी खिंचवाई । 
kapil sharma and sunil grover in one frame with salman khan
kapil sharma sunil grover - फोटो : social media
पिछले साल फ्लाइट पर हुए झगड़े के बाद ये पहली तस्वीर है जिसमें कपिल और सुनील साथ में दिख रहे हैं। दोनों को साथ लाने की वजह सलमान खान बने । ये तस्वीर कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है । साथ ही कैप्शन में लिखा, 'भाईयों की रात... हैप्पी बर्थडे सोहेल खान भाई।'  

View this post on Instagram

#Brothers night #happybirthday @sohailkhanofficial bhai ❤️ @beingsalmankhan @whosunilgrover #celebrations #bday 🎂🎈🤗

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma and sunil grover in one frame with salman khan
sunil grover - फोटो : amar ujala
इस फोटो के साथ कपिल ने सलमान और सुनील को टैग भी किया है । गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की गई थी । यहां कपिल और सुनील के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, जॉर्जिया एंड्रिया और यूलिया वंतूर समेत कई सितारे पहुंचे थे । 
विज्ञापन
kapil sharma and sunil grover in one frame with salman khan
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
बता दें कि कपिल शर्मा पिछले दिनों ही एक बेटी के पिता बने है । इस मौके पर सुनील ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी । सुनील ने लिखा था, 'बधाई हो । प्यार और आशीर्वाद।' अब जब दोनों के गिले-शिकवे खत्म हो गए हैं तो उम्मीद की जा रही है जल्द ही सुनील, कपिल के शो में नजर आएंगे ।
 

पारस से प्यार का इजहार करने के बाद आया माहिरा की मां का बयान, बोलीं- 'वो अभी 22 साल की है और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed