सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'धुरंधर' के तूफान के आगे नहीं टिक पा रही 'किस किसको प्यार करूं 2', जानें कपिल शर्मा की फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Dec 2025 10:12 PM IST
सार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 7: कॉमेडियन कपिल शर्मा फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। जानिए आज सातवें दिन फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।

विज्ञापन
kapil sharma movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Days 7
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के आगे कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। जानिए कपिल की फिल्म का आज 7वें दिन का कलेक्शन।
Trending Videos
kapil sharma movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Days 7
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : X
एक नजर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के कलेक्शन पर-
  • 12 दिसंबर (ओपनिंग डे)- 1.85 करोड़ रुपये
  • 13 दिसंबर - 2.5 करोड़ रुपये
  • 14 दिसंबर-  2.9 करोड़ रुपये
  • 15 दिसंबर-  90 लाख रुपये
  • 16 दिसंबर- 1.1 करोड़ रुपये
  • 17 दिसंबर-  85 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Days 7
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : X
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का 7वें दिन का कलेक्शन
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने आज गुरुवार 18 दिसंबर को 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 10.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के कलेक्शन के आगे कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'एक दीवाने की दीवानियत'? कब देख सकेंगे हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म
kapil sharma movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Days 7
धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर' की कमाई
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 28 करोड़ रुपये की कमाई से अपना खाता खोला। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 207.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज गुरुवार को फिल्म ने 19.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर अभी तक 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 457.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: शाहीन ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें, आलिया भट्ट दिखीं क्यूट; मां सोनी राजदान का दिखा ग्लैमरस लुक
विज्ञापन
kapil sharma movie Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Days 7
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : X
‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बारे में
कपिल शर्मा 'किस किसको प्यार करूं 2' में लीड रोल में हैं। इनके अलावा आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे इंसान की है, जो गलतफहमी में चार लड़कियों से शादी कर लेता है।

यह भी पढ़ें: 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के ट्रेलर रिलीज से पहले आमिर खान और वीर दास में हुई नोक-झोंक, देखें वायरल वीडियो

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed