{"_id":"5c319abdbdec2257235e7254","slug":"kapil-sharma-touch-feet-of-salman-khan-in-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा ने स्टेज पर आते ही छुए सलमान खान के पैर, टीवी पर वापसी करवाने में 'सुल्तान' ने की है मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा ने स्टेज पर आते ही छुए सलमान खान के पैर, टीवी पर वापसी करवाने में 'सुल्तान' ने की है मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma and salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा अपना नया शो 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 लेकर आए हैं । उन्होंने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत की है। कपिल शर्मा के इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और सारा अली खान पहुंचे थे। कपिल ने पहले ही शो में साबित कर दिया कि वो कॉमेडी के मामले में अभी भी नंबर वन हैं।
2 of 5
kapil sharma and salman khan
अब कपिल के दूसरे शो में सलमान खान अपने दोनों भाई और पिता सलीम खान के साथ पहुंचे। बता दें कि कपिल के इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। खान भाइयों की तिकड़ी का कपिल शर्मा ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जब सलमान स्टेज पर आए तो कपिल ने झुककर उनके पैर छूने की कोशिश की।
कपिल जैसे ही झुके सलमान ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया। सलमान खान और कपिल शर्मा का ये अंदाज दोस्ताना फैंस को भी काफी पसंद आया। सलमान खान की वजह से ही टीवी पर कपिल की वापसी हुई है । कपिल भी अब सलमान का एहसान चुकाने की कोशिश कर रहे हैं ।
एक फैन के सवाल पर सलमान खान ने कहा, 'मैंने कपिल के शो के साथ टेलीविजन पर बतौर प्रोड्यूसर शुरुआत की है । आगे देखते हैं क्या होगा। वैसे मेरे लिए ये नई शुरुआत है।' शो के दौरान कपिल शर्मा के लतीफों पर खान बद्रर्स ने जमकर मस्ती की। खबर है कि कपिल को प्लेटफॉर्म तो मिल गया है लेकिन पैसों के मामले में उन्हें बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
जी हां, कपिल शर्मा ने वापसी तो कर ली लेकिन उन्हें फीस पहले से काफी कम मिल रही है। कपिल की फीस एक-दो लाख नहीं बल्कि 40-50 लाख रुपए तक कम हो गई है । कपिल इससे पहले करीब 60 ले 80 लाख रुपए चार्ज करते थे । मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कपिल की एक एपिसोड की फीस 60 लाख के घटकर 15 लाख रुपए रह गई है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।