{"_id":"5d3949498ebc3e6d206de322","slug":"kapil-sharma-will-voice-the-hot-headed-bird-red-in-the-angry-birds-movie-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और आर्यन के रास्ते पर चलेंगे कपिल शर्मा, हॉलीवुड से आया ये बड़ा ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और आर्यन के रास्ते पर चलेंगे कपिल शर्मा, हॉलीवुड से आया ये बड़ा ऑफर
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'द एंग्री बर्ड' के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत के किंग खान यानी शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सानिया मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के बाद अब कपिल शर्मा को भी एक हॉलीवुड फिल्म में आवाज़ देने का मौका मिला है।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
बता दें कि ये फिल्म है सोनी पिक्चर्स की सुपर हिट फिल्म 'एंग्री बर्ड्स' की सीक्वेल का हिंदी संस्करण और इस फिल्म में वह लीड किरदार रेड को आवाज देते सुनाई देंगे।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने वीकएंड शो द कपिल शर्मा शो के बाद करियर की सेकंड इनिंग्स में ये बड़ा मौका पाकर कपिल शर्मा काफी खुद हैं। वह कहते हैं, "हॉलीवुड में कलाकार पहले ही इन किरदारों के लिए आवाज़ दे देते हैं, उसी के बाद उनकी आवाज़ों के हिसाब से फिल्म का एनिमेशन किया जाता है। पर यहां हमें उसी एनिमेशन को देखकर आवाज़ देनी पड़ती है। शुरूआत में मुझे यह कठिन लगा, पर करने के बाद अब मैं बेहद खुश हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma
कपिल ने अपनी आवाज़ फिल्म के लीड किरदार रेड के लिए दी है। कपिल रेड के इस किरदार से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। वह कहते हैं कि रेड एक हीरो है पर वह भी मेरी तरह कुछ जगहों पर मुश्किल में फंस जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
इसी फिल्म की डबिंग के बाद अब कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा के लिए रवाना हुए हैं। सूत्रों की मानें तो वहां वह अपना बेबीमून बनाने गए हैं। यानी जल्द ही कपिल पिता बनने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।