{"_id":"5aa0f9e34f1c1b05738bb3b2","slug":"kapoor-family-trolled-after-janhvi-kapoor-s-21st-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की बेटी के बर्थडे की वायरल तस्वीर पर ट्रोल हुआ कपूर खानदान, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की बेटी के बर्थडे की वायरल तस्वीर पर ट्रोल हुआ कपूर खानदान, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
जाह्नवी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बर्थडे 6 मार्च को परिवार ने एक साथ मनाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इन तस्वीरों के शेयर होते ही कपूर खानदान यूजर्स के निशाने पर आ गया जिसकी सबसे बड़ी वजह हाल ही में हुआ श्रीदेवी का निधन था।
जाह्नवी कपूर
दरअसल, जन्मदिन की तस्वीरों में जाह्नवी बोनी कपूर और अंशुला के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही परिवार के कई और सदस्य भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें जाह्नवी केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। सोनम कपूर के इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही कपूर खानदान यूजर्स के निशाने पर आ गया।
🎂 💗 #kapooranddaughters 📷 @sanjaykapoor2500
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on
जाह्नवी कपूर
कुछ यूजर्स ने लिखा तुम्हारी मां की मौत को केवल 10 दिन हुए हैं। सभी लोगों को इसका दुख हुआ है और आप अपना बर्थडे मना रही हैं। आप लोगों में बिल्कुल भी इमोशन नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा इन तस्वीरों को देखकर हैरान हूं। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद यह ऐसा पहला वाकया नहीं है जब कपूर खानदान यूजर्स के निशाने पर आ गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay kapoor, sridevi
श्रीदेवी के मौत के महज कुछ घंटे बाद ही संजय कपूर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। तब भी यूजर्स ने उन्हें काफी कुछ सुनाया था। वहीं हाल ही में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सुहाना खान के साथ पार्टी में मस्ती करती हुई दिखाई दी थीं। उस वक्त भी यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के जन्मदिन मनाने के बारे में मीडिया में कई सारी बातें सामने आई। ऐसा कहा गया कि श्रीदेवी जाह्नवी का 21वां बर्थडे धूमधाम से मनाना चाहती थीं और कपूर खानदान ने उनकी इसी इच्छा को पूरा किया।