फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Aujla: शादी के बंधन में बंधे पंजाबी सिंगर करण औजला, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 05 Mar 2023 04:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Mar 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
karan aujla married with long time girlfriend palak punjabi singer wedding photos goes viral on social media
करण औजला, पलक - फोटो : इंस्टाग्राम

फेमस पंजाबी गायक करण औजला ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पलक के साथ सात फेरे लिए। शादी की जानकारी खुद करण ने दी है। साथ ही सिंगर ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कपल को शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

karan aujla married with long time girlfriend palak punjabi singer wedding photos goes viral on social media
करण औजला, पलक - फोटो : इंस्टाग्राम

आज रविवार यानी पांच मार्च को गायक करण औजला ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं और वह दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को देख बेकाबू फैन ने कर दी ऐसी हरकत, यूजर्स बोले- अगर कोई फीमेल स्टार होती तो?

karan aujla married with long time girlfriend palak punjabi singer wedding photos goes viral on social media
करण औजला, पलक - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बात करें कपल के लुक की तो पंजाबी सिंगर ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी है, जिसमें वह काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी पलक ने  गोल्डन ज्वैलरी के साथ रेड ब्राइडल लहंगा पहना है, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।
Kangna Ranaut: फिर बढ़ीं कंगना की मुश्किलें...मानहानि को लेकर जावेद अख्तर की याचिका मंजूर, जल्द होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
karan aujla married with long time girlfriend palak punjabi singer wedding photos goes viral on social media
करण औजला, पलक - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को साझा करते हुए गायक ने कैप्शन में लिखा, '2-3-23'। इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स के साथ साथ फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया। नीरू बाजवा, रैपर बादशाह, जस्सी गिल, शिखर धवन, इक्का, असीम रियाज और कई अन्य ने इस जोड़ी को बधाई दी और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
Piyush Mishra: सातवीं क्लास में महिला रिश्तेदार द्वारा यौन शोषण का शिकार हुए थे पीयूष, बोले- उबरने में...

विज्ञापन
karan aujla married with long time girlfriend palak punjabi singer wedding photos goes viral on social media
करण औजला, पलक - फोटो : इंस्टाग्राम

करण एक बेहतरीन पंजाबी सिंगर हैं। गायक को 'डोन्ट वरी' गीत के साथ सफलता मिली, जो यूके एशियाई संगीत चार्ट में प्रवेश करने वाला उनका पहला गाना बन गया। यह कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2019 में सगाई कर ली थी। अब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा कर दी है।
KKK13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, जानिए कब आपके बीच होगा ये शो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed