सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

EXCLUSIVE: बीजेपी से छिटके करण जौहर का बड़ा धमाका, कांग्रेस के इस पूर्व अध्यक्ष की बायोपिक बनाएंगे

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 29 Jun 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Announces Film On C Sankaran Nair Uncover Truth About Jallianwala Bagh Massacre
सी. संकरन नायर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की बैठक की अगुआई करते रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को बड़ा धमाका किया। उन्होंने कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष की बायोपिक बनाने का एलान किया है। आजादी के पहले इस कांग्रेसी नेता ने अंग्रेजों की बनाई समिति में रहकर अंग्रेजों के शासन की खामियां गिनाईं और उनमें सुधार भी करवाया। जलियावांला बाग कांड के बाद इस कांग्रेसी नेता ने वायसराय की समिति से न सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों की कलई खोलने के लिए एक वकील के तौर पर दिन रात मेहनत की। करण जौहर ने हाल ही में मुकेश अंबानी के प्रभुत्व वाले वायकॉम 18 स्टूडियोज के साथ अपनी प्रस्तावित फिल्मों के वितरण को लेकर बहुत मोटी डील की है। लंदन में बसे कारोबारी अलीराजा सुभासकरन की फिल्म कंपनी लाइका प्रोडक्शंस के साथ भी उनकी फिल्में शुरू होने की चर्चाएं होती रही हैं।

Trending Videos
Karan Johar Announces Film On C Sankaran Nair Uncover Truth About Jallianwala Bagh Massacre
सितारों के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर को फिल्म उद्योग में तेजी से चर्चा में आने वाले निर्माता महावीर जैन के खास सहयोगी के रूप में हाल के दिनों तक देखा जाता रहा है। महावीर जैन ही उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कराने कई बार ले गए। प्रधानमंत्री की फिल्मी सितारों के साथ चर्चित इन तस्वीरों में करण जौहर खास तौर से नजर आते हैं। इन मुलाकातों के बाद महावीर जैन का हिंदी सिनेमा में स्तर काफी ऊपर तक पहुंच चुका है। फिल्म निर्माता के तौर पर भी उनकी कंपनी सन डायल एंटरटेनमेंट की कई बड़ी फिल्मों का एलान हो चुका है। लाइका प्रोडक्शंस के मुंबई प्रतिनिधि के तौर पर वह अलीराजा सुभासकरन के पिछले जन्मदिन पर हिंदी सिनेमा के दिग्गजों के साथ कई फिल्में बनाने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Announces Film On C Sankaran Nair Uncover Truth About Jallianwala Bagh Massacre
पीएम मोदी के साथ करण जौहर और महावीर जैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बीजेपी के अलमबरदार महावीर जैन और करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साझे में कई बार अलग अलग फिल्मों के बनने की चर्चाएं हो चुकी है। महावीर जैन खुद भी कहते हैं कि लाइका प्रोडक्शंस का धर्मा के साथ फिल्में बनाने का वादा पक्का है। बस वे पहले से बन रही फिल्मों में पैसा नहीं लगाएंगे। समझा जा रहा है कि करण जौहर की रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ प्रस्तावित प्रेम कहानी की सह निर्माता लाइका प्रोडक्शंस हो सकती है।

Karan Johar Announces Film On C Sankaran Nair Uncover Truth About Jallianwala Bagh Massacre
करण जौहर का एलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पर, मंगलवार को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने एक अप्रत्याशित एलान किया। ये एलान है दक्षिण भारत के चर्चित वकील सर चेत्तुर संकरन नायर की बायोपिक बनाने का। 11 जुलाई 1857 को जन्मे चेत्तुर संकरन नायर अमरावती में 1897 में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे। वह कांग्रेस के 13वें अध्यक्ष बने। संकरन की पठन पाठन में भी काफी रुचि रही और उनक 1922 में प्रकाशित हुई किताब ‘गांधी एंड एनार्की’ अपने समय की बेस्टसेलर रही है। करण जौहर ने संकरन नायर के जीवन के उस पहलू को अपनी फिल्म में दिखाने का फैसला किया है जिसमें उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद वायसराय समिति से इस्तीफा दिया और अंग्रेजों के खिलाफ अदालत में खड़े हुए।

विज्ञापन
Karan Johar Announces Film On C Sankaran Nair Uncover Truth About Jallianwala Bagh Massacre
द केस दॅट शुक द एम्पायर पर आधारित फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर की ये फिल्म रघु पलट और उनकी पत्नी पुष्पा पलट की लिखी किताब ‘द केस दॅट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है और इसका निर्देशन करण सिंह त्यागी करने वाले हैं। समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस की करीबी रहीं चर्चित नेता जया जेटली भी संकरन नायर के परिवार से ही संबंध रखती है। ‘द केस दॅट शुक द एम्पायर’ के लेखक रघु पलट संकरन नायर की चौथी पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं। करण सिंह त्यागी वेब सीरीज ‘ऑफीशियल भूतियागिरी’ के दर्जन भर निर्माताओं में शामिल रहे हैं। इस फिल्म में करण जौहर के साथ जो फिल्म कंपनी जुड़ी है उसके संस्थापकों में अमृतपाल सिंह बिंद्रा और निर्देशक आनंद तिवारी के नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed