{"_id":"5a61769b4f1c1b805a8b4d41","slug":"karan-johar-declares-manushi-chhillar-will-be-not-a-part-of-tiger-shroff-student-of-the-year-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दिन में काफुर हुईं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की खुशियां, करण जौहर ने दिया ऐसा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक दिन में काफुर हुईं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की खुशियां, करण जौहर ने दिया ऐसा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
manushi chhillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने की खबर आजकल काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि मानुषी के फैंस को यह जानकर निराशा होगी कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने इन सब अफवाहों को नकार दिया है।
करण जौहर
करण का कहना है कि वो मानुषी छिल्लर की सफलता से खुश है लेकिन उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ मानुषी छिल्लर के काम करने जैसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में डब्बू रतनानी के कैलेंडर में बोल्ड लुक में नजर आने वाली मानुषी छिल्लर को लेकर खबरें आ रही थीं कि वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है।
manushi chhillar
बता दें करण की मानुषी से मुलाकात एक इंवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद करण, मानुषी से फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड के दौरान मिले। करण मानुषी की खूबसूरती और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित थे। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा था कि करण उन्हें अपनी आगामी फिल्म में ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar
बता दें, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम पर मुहर लग गई हैं। जबकि फिल्म के लिए दूसरी एक्ट्रेस का नाम अभी भी फाइनल नहीं हुआ है।आपको बता दें मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब इसी साल जीता है।