फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज तीन नए सितारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लक्ष्य लालवानी का है। वहीं संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर और गुरफतेह पीरजादा भी इस फिल्म के जरिए अपनो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि तीनों शशांक खेतान द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'बेधड़क' में अभिनय करेंगे। इस खबर को साझा करते हुए, करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
Bedhadak: करण जौहर ने लॉन्च किए नए चेहरे, धर्मा प्रोडक्शन्स की 'बेधड़क' से अपना डेब्यू करेंगे 'लक्ष्य' व 'शनाया कपूर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर लिखते हैं "लगता है कि यह आपके दिल को उतनी ही आसानी से पिघला देगा जितनी आसानी से उनकी मुस्कान। पेश है करण का किरदार निभाने वाले 'लक्ष्य'। यह फिल्म भावनाओं के उस्ताद शशांक खेतान द्वारा निर्देशित होगी!" जबकि शनाया के लिए, करण लिखते हैं, "पेश है बेधड़क में निमृत का किरदार निभाने वाली खूबसूरत शनाया कपूर। मैं यह देखने के लिए काफी उत्साहित हूं कि शनाया कपूर स्क्रीन पर अपना जादू कैसे बिखेरती हैं।"
Looks that will melt your heart just as easily as his smile will. Presenting #Lakshya as Karan in #Bedhadak. Directed by the maestro of emotions, Shashank Khaitan!@apoorvamehta18 #ShashankKhaitan @DharmaMovies pic.twitter.com/5t04gOuXVH Introducing the gorgeous @shanayakapoor as Nimrit in #Bedhadak. An enchanting force to look out for, I can’t wait to see the energy she brings onto the screen!@apoorvamehta18 #ShashankKhaitan @DharmaMovies pic.twitter.com/qUiluf4tVV
His brooding good looks will have you smitten in no time! Watch Angad’s character come alive in #Bedhadak with @gurfatehpirzada bringing his effortless suave onto the big screen!@apoorvamehta18 #ShashankKhaitan @DharmaMovies pic.twitter.com/jQONGuev1P
— Karan Johar (@karanjohar) March 3, 2022
बेधड़क के साथ करण जौहर ने तीन न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस किया है। लक्ष्य लालवानी एक टेलीविजन अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। दूसरी ओर, शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। इससे पहले 2012 में करण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ तीन न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस किया था। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे, वहीं आलिया भट्ट और वरुण धवन दोनों ही स्टार किड्स थे। आलिया भट्ट, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं, जबकि वरुण धवन डेविड धवन के बेटे हैं।