फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaspal Bhatti Birth Anniversary: आम आदमी की समस्या को कॉमेडी के साथ पेश करते थे जसपाल भट्टी, सड़क हादसे में गई जान

Thu, 03 Mar 2022 10:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Mar 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jaspal Bhatti birth anniversary: The King of Comedy lesser known facts
jaspal bhatti - फोटो : Twitter/Manoj Kumar

टेलीविजन के सबसे मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। जसपाल अगर आज जिंदा होते तो अपना 67वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन अफसोस अक्तूबर 2012 में सड़क हादसे में जसपाल भट्टी का निधन हो गया था। उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' और 'किंग ऑफ सटायर' के नाम से भी जाना जाता है। जसपाल ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की डिग्री ली थी। जसपाल भट्टी हंसाते-हंसाते राजनीति, व्यवस्था और समाज पर कटाक्ष करते थे, और उनकी यही अदा दर्शकों को खूब पसंद आती थी।

Jaspal Bhatti birth anniversary: The King of Comedy lesser known facts
jaspal bhatti - फोटो : सोशल मीडिया

अपने कॉलेज के दिनों में जयपाल अपने नुक्कड़ नाटक नॉनसेंस क्लब से मशहूर हो गए थे। इस क्लब से सैंकड़ों लोग जुड़ें हुए थे। वे चंडीगढ़ में ट्रिब्यून अखबार में एक कार्टूनिस्ट के रूप में काम करते थे। कार्टूनिस्ट होने के नाते ही उन्हें आम आदमी से जुड़ी समस्याओं और व्यवस्था पर व्यंग्य करके लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का मौका मिला। उनके लोकप्रिय होने की एक सबसे बड़ी वजह थी कि वे मध्यम वर्ग के रोजमर्रा के मुद्दों को दिलचस्प अंदाज में उठाते थे।

Jaspal Bhatti birth anniversary: The King of Comedy lesser known facts
फ्लॉप शो - फोटो : Twitter

फ़्लॉप शो और उल्टा पुल्टा से हुए मशहूर
80 और 90 के दशक में दूरदर्शन के सीरियल फ़्लॉप शो और उल्टा पुल्टा से भट्टी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। जसपाल भट्टी ने इस शो का निर्देशन करने के साथ ही इसमें अभिनय भी किया था। खास बात ये थी कि इसमें सामाजिक मुद्दों पर सटायर किया गया था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। महंगाई बढ़ने पर जसपाल भट्टी ने एक बार गले में सब्जियों की माला पहन कर सड़क पर उसका विरोध किया और पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने पर अपनी कार को बैल से खिंचवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaspal Bhatti birth anniversary: The King of Comedy lesser known facts
jaspal bhatti

सड़क हादसे में गई थी जान
कॉमेडियन जसपाल भट्टी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसा जालंधर के पास शाहकोट में हुआ था जहां उनकी कार एक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में जसपाल के साथ उनके बेटे भी थे। 2013 में उन्हें मरणोपरांत पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
Jaspal Bhatti birth anniversary: The King of Comedy lesser known facts
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी

टीवी पर झंडे गाड़ने के बाद जसपाल भट्टी ने फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म 'फना', 'कुछ मीठा हो जाए', 'कुछ ना कहो', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'हमारा दिल आपके पास है', 'आ अब लौट चलें', 'इकबाल', 'कारतूस' में काम किया। इनके अलावा वह टीवी शो 'कॉमेडी का किंग कौन' में जज के तौर पर शामिल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed