Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Shraddha Kapoor Birthday: Shraddha Kapoor worked in a coffee shop before her bollywood debut refused to work with Salman khan at the age of 16
{"_id":"622044ee29af305d643a713b","slug":"shraddha-kapoor-birthday-shraddha-kapoor-worked-in-a-coffee-shop-before-her-bollywood-debut-refused-to-work-with-salman-khan-at-the-age-of-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor Birthday: कभी कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में किया था सलमान की फिल्म को इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shraddha Kapoor Birthday: कभी कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में किया था सलमान की फिल्म को इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:04 AM IST
सार
बॉलीवुड की आशिकी गर्ल अभिनेत्री मशहूर श्रद्धा कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी मासूमियत और खूबसूरती के लिए लोकप्रिय श्रद्धा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की आशिकी गर्ल अभिनेत्री मशहूर श्रद्धा कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी मासूमियत और खूबसूरती के लिए लोकप्रिय श्रद्धा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बेहतरीन अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में जहग बनाने वालीं अभिनेत्री एक अच्छी गायिका भी है। श्रद्धा अक्सर अपने इस हुनर को लोगों के सामने पेश करती नजर आती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 में हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर हैं, जबकि उनकी मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरी है। श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया लेकिन उन्होंने बाद में पढ़ाई छोड़ अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : insta
बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को 16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : instagram/shraddhakapoor
इसके बाद उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धा फिल्म ‘लव का दि एंड’ में भी नजर आईं। हालांकि, उन्हें अपनी शुरुआती फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2013 में महेश भट्ट की फिल्म आशिकी 2 में काम किया। इस फिल्म ने श्रद्धा को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म की बेहतरीन सफलता के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म आशिकी 2 से श्रद्धा रातों रात स्टार बन गईं। फिल्म में आरोही के किरदार में उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। अपनी इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपने अबिनय का लोहा मनवाया है। आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, हसीना पार्कर एबीसीडी 2, बागी, स्त्री और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से सबकी वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आए थे। श्रद्धा, लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के नाम की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस फिल्म के जरिए श्रद्धा पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर भी बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।