मंगलवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने ट्वीट से इंटरनेट पर आग लगा दी! अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन का भी आगाज किया। बता दें कि किंग खान अक्सर ट्विटर पर #AskSRK सेशन के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते रहते हैं। हालांकि, आर्यन खान ड्रग मामले के बाद से ही अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत को सीमित कर दिया था। लेकिन 2 मार्च को, शाहरुख खान ने अपने मजाकिया जवाबों से इंटरनेट पर अपने प्रशंसकों का दिल एक बार फिर जीत लिया। यहां पढ़िए चुनिंदा पोस्ट...
Ask SRK: आर्यन केस के बाद शाहरुख का पहला 'आस्क एसआरके' सेशन, फैंस ने कहा- 'फिल्मों में आईए, खबरों में नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैन ने शाहरुख को सुर्खियों में नहीं रहने की दी सलाह, पढ़िए अभिनेता का जवाब
Ok next time I will be ‘Khabardaar’ #Pathaan https://t.co/ZSdMxjTpRm
ट्विटर पर #AskSRK सेशन में, एक प्रशंसक ने अभिनेता से कहा, "शाहरुख कहां गयाब हो डियर ... फिल्मों में आते रहा करों ... खबरों में नहीं"। इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "ठीक है अगली बार मैं 'खबरदार' रहूंगा #पठान।"
वहीं एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, "क्या आपने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा देखी"? इस पर शाहरुख लिखते हैं, "अरे यार आमिर कहता है पहले पठान दिखा !! #पठान।"
Arre yaar Aamir kehta hai pehle Pathaan dikha!! #Pathaan https://t.co/dBWCqD7g05
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2022
एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा 'आप इतने दिन कहां गायब थे?', अभिनेता ने मजेदार जवाब देते हुए कहा 'ख्यालो में'।
Khyaalon mein…. https://t.co/AT15xPcCtk
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2022
जहां अधिकतर लोग शाहरुख खान से उनकी आगामी फिल्म से संबंधित सवाल पूछ रहे थे, वहीं एक यूजर ने अपनी पढ़ाई से जुड़ा सवाल पूछ लिया। यूजर लिखता है, 'सर, पढ़ाई कैसे करूं? अच्छे से मन नहीं लग रहा'। इस पर किंग खान कहते हैं, 'दिमाग ट्राय कर शायद वर्क करेगा....मन प्यार के लिए रख'।
Dimaag try kar shaayad work karega…Mann pyaar ke liye rakh. https://t.co/TG5xGvwNRD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2022