फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Tattoo: प्यार का इजहार करने के लिए सितारों ने बनवाया लवर के नाम का टैटू, बाद में इन सेलेब्स को हुआ पछतावा

Thu, 03 Mar 2022 08:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
Celebrities Who Got Their Lovers' Names Tattooed like deepika Padukone, Akshay Kumar, saif ali khan and regretted after breakup
Celebs Tattoo - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हस्तियां अलग-अलग तरह से अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ अपने पति या पत्नी के लिए महंगे गिफ्ट खरीदते हैं, तो कुछ उनके नाम का टैटू अपने शरीर पर गुदवाते हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की बेगम शिबानी दांडेकर ने अपनी गर्दन पर फरहान के नाम का टैटू गुदवाया है। बता दें कि वह पहली हस्ती नहीं हैं, जिन्होंने अपने प्यार को अंकित करने के लिए टैटू बनवाया है। इससे पहले भी कई सितारें ऐसे कर चुके हैं। इस सूची में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान से लेकर ऋतिक रोशन तक, बी-टाउन की कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट

Celebrities Who Got Their Lovers' Names Tattooed like deepika Padukone, Akshay Kumar, saif ali khan and regretted after breakup
saif and kareena

सैफ अली खान
सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ियों में से एक है। पैपाराज़ी उस समय उन्माद में पड़ गए थे, जब सैफ ने बेबो के नाम का टैटू अपने बाएं हाथ पर गुदवाया था। इस टैटू को देखने के बात लोगों ने यह भी अनुमान लगाया था कि यह टेम्परेरी है और सैफ ने इसे हटा लिया है। लेकिन उनके हाथ पर आज भी उनकी बेगम का टैटू है। बता दें कि नवाब पटौदी ने ही बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत की थी।

Celebrities Who Got Their Lovers' Names Tattooed like deepika Padukone, Akshay Kumar, saif ali khan and regretted after breakup
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
पहले अक्षय कुमार ने अपनी पीठ और कंधे पर अपने बच्चों आरव और नितारा के नाम का टैटू बनवाया था। वहीं अब अभिनेता ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के उपनाम का टैटू अपने कंधे पर गुदवाया है। अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल को प्यार से टीना बुलाते हैं इसलिए उन्होंने अपने बाएं कंधे पर टीना नाम लिखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Got Their Lovers' Names Tattooed like deepika Padukone, Akshay Kumar, saif ali khan and regretted after breakup
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने हाथ पर स्टार बनवाया था। हालांकि अलग होने के बाद सुज़ैन ने अपने स्टार को संशोधित कर 'फॉलो यॉर सनशाइन' लिखवा दिया। बता दें कि ऋतिक रोशन की कलाई पर अब भी सुजैन के नाम का टैटू मौजूद है।

विज्ञापन
Celebrities Who Got Their Lovers' Names Tattooed like deepika Padukone, Akshay Kumar, saif ali khan and regretted after breakup
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की पद्मावती यानि कि दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान अपनी गर्दन पर आरके नाम का टैटू गुदवाया था। लेकिन रणवीर सिंह से शादी के बाद अब दीपिका ने इस टैटू को हटवा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed