{"_id":"5cbd6547bdec22146e0fc08e","slug":"karan-johar-face-career-biggest-flop-kalank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहलेे आमिर ने दर्शकों को 'ठगा' अब बॉलीवुड पर लगा 'कलंक', क्या सबसे बड़ी फ्लॉप देने जा रहे करण जौहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहलेे आमिर ने दर्शकों को 'ठगा' अब बॉलीवुड पर लगा 'कलंक', क्या सबसे बड़ी फ्लॉप देने जा रहे करण जौहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने पिछले कुछ समय से फिल्में प्रोड्यूस करने पर जोर दिया है। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और दोस्ताना जैसी हिट फिल्में देने के बाद करण जौहर ने निर्देशन से थोड़ी दूरी सी बना ली। इस दौरान उनके प्रोडक्शन हाउस से जितनी भी फिल्में आई हैं उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है लेकिन अब ऐसा लग रहा है करण अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप देने जा रहे हैं।
2 of 5
kalank
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस की हालिया रिलीज फिल्म कलंक की। करण जौहर के करियर की यह सबसे महंगी फिल्म है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, फिल्म का बजट, मार्केटिंग और प्रमोशन समेत इसका कुल खर्च करीब 250 करोड़ रुपए है। फिल्म ने रिलीज के दिन 17 अप्रैल को शानदार ओपनिंग दी और 21 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया लेकिन अगले ही दिन ये बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। दूसरे दिन कलेक्शन में 46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।
3 of 5
Kalank
- फोटो : instagram
बुधवार को रिलीज की गई इस फिल्म के मेकर्स का अनुमान था कि हनुमान जयंती और ईस्टर की छुट्टियों का इसे फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म की मुश्किलें इस शुक्रवार और बढ़ने वाली हैं जब मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम रिलीज होगी। भारत में एवेंजर्स की फिल्मों के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि करीब एक हफ्ते पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kalank
- फोटो : social media
ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो मल्टीप्लेक्स के लिए कलंक का हाल भी आमिर और अमिताभ की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी होने वाली है। सिनेमाघरों से दर्शक फिल्म के बीच से ही उठकर जाते हुए दिखे क्योंकि इसकी कहानी, डायलॉग और किरदारों से कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala mumbai
कलंक के फ्लॉप हो जाने से आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के करियर पर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है। सूत्रों के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शन और फॉक्स स्टार स्टूडियोज लगातार फिल्म के कलेक्शन पर नजर बनाए हुए। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अभी तक कई हिट दिए लेकिन लगता है इस बार उसे भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।