{"_id":"631f5c9af8f07405b25ec277","slug":"karan-johar-koffee-with-karan-host-opens-about-his-secret-crush-on-kareena-kapoor-wanted-to-marry-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ घर बसाना चाहते थे करण जौहर, इस लड़ाई ने बिगाड़ दिया सारा खेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ घर बसाना चाहते थे करण जौहर, इस लड़ाई ने बिगाड़ दिया सारा खेल
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मल्टीस्टारर फिल्मों और रोमांटिक लव स्टोरीज के लिए पहचाने जाने वाले करण की जिंदगी हर तरह से रंगीन है। लेकिन उनके जीवन एक हिस्सा ऐसा है, जो अभी तक बेरंग है। बड़े पर्दे पर अक्सर रंगीन लव स्टोरीज लेकर आने वाले करण अभी भी बैचलर हैं, जो सभी को खलता है। आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करने वाले करण ने हाल ही में अपनी चैट शो पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं करण ने यहां तक बता दिया कि वह किस अभिनेत्री को पसंद करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका। चलिए जानते हैं कौन है वो अभिनेत्री..
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर न बात करने वाले करण ने हाल ही में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में अपने क्रश को लेकर खुलासा किया है। आज तक बैचलर का टैग लगाए घूम रहे करण की जिंदगी में एक वक्त ऐसा था जब उनका का दिल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के लिए धड़कता था। लेकिन अब वह एक्ट्रेस बहुत बड़े स्टार की वाइफ हैं। जी हां, अनीता श्रॉफ अदजानिया के शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में करण ने कहा कि, 'मैं अपने लाइफ पार्टनर के साथ कंफर्ट जोन डेवलप करना चाहता हूं।'
3 of 4
करीना कपूर, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद करण से पूछा गया कि वह किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं और किसे अपनी लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं। इस पर करण ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहूंगा।' फिल्म निर्माता ने बताया की वह करीना को पहले से पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना कपूर खान, करण जौहर
- फोटो : Instagram
इसके बाद शो में करण ने अपनी करीना की एक लड़ाई का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, 'मेरी और करीना की बातचीत काफी समय के लिए बंद हो गई थी। क्योंकि वह कल हो न हो के लिए ज्यादा फीस मांग रही थीं। करीना ने मुझसे वही फीस मांगी थी जो शाहरुख को मिल रही थी और मैंने मना कर दिया था। मैं इस बात से बहुत दुखी था। हम दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। यह मेरी बेवकूफी थी क्योंकि वह बच्ची थी और मुझसे उम्र में काफी छोटी भी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।