फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

My Name Is Khan: 'माय नेम इज खान' को पूरे हुए 12 साल, करण जौहर बोले- 'फिल्म को बनाने में लगा दी थी पूरी जान'

Sat, 12 Feb 2022 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 12 Feb 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Marks 12 Years Of My Name Is Khan and shared iconic moments on twitter
माई नेम इज खान पर बोले करण जौहर - फोटो : social media

करण जौहर ने आज से 12 साल पहले फिल्म 'माय नेम इज खान' से बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की पर्दे पर वापसी कराई थी। फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' ने आज (12 फरवरी ) को 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की और इसे अपने जीवन का एक अनमोल हिस्सा बताया है। 

Karan Johar Marks 12 Years Of My Name Is Khan and shared iconic moments on twitter
शाहरुख खान - फोटो : social media

यह फिल्म, भारत के एक मुस्लिम व्यक्ति (खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह व्यक्ति एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित है। यह 9/11 के आतंकी हमलों के कारण अपनी दुनिया के बिखर जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए पूरे देश में घूमता है। अभिनेत्री काजोल ने इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी। 

Karan Johar Marks 12 Years Of My Name Is Khan and shared iconic moments on twitter
शाहरुख खान , काजोल - फोटो : social media

इस फिल्म को 12 फरवरी, 2010 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए ही शाहरुख और काजोल की जोड़ी को लोगों ने एक बार फिर इश्क फरमाते देखा था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था। माय नेम इज खान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म ने क्रिटिक्स की प्रशंसा भी प्राप्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Marks 12 Years Of My Name Is Khan and shared iconic moments on twitter
करण जौहर - फोटो : social media

12 साल बाद निर्देशक करण जौहर ने इस फिल्म के कुछ यादगार पलों वाला एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,"मेरे दिल का एक अनमोल टुकड़ा, जिसे आज 12 साल हो गए हैं। आपका प्यार पाने के लिए, मैंने और मेरी टीम ने इसे बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी थी।"

 

 
विज्ञापन
Karan Johar Marks 12 Years Of My Name Is Khan and shared iconic moments on twitter
माई नेम इज खान - फोटो : social media
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट  द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया था। फिल्म को 2010 के 60वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed