{"_id":"5d4131bf8ebc3e6ce212ac5c","slug":"karan-johar-party-video-controversy-mla-accuses-of-doing-drugs-at-party-milind-deora-blasts-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधायक का आरोप, 'करण की पार्टी में स्टार्स ने ली ड्रग्स', मिलिंद देवड़ा बोले-बकवास, 'माफी मांगो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विधायक का आरोप, 'करण की पार्टी में स्टार्स ने ली ड्रग्स', मिलिंद देवड़ा बोले-बकवास, 'माफी मांगो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर बॉलीवुड के पार्टी किंग हैं । वो अक्सर अपने घर पर सेलेब्रिटीज के लिए पार्टी ऑर्गनाइज करते रहते हैं । शनिवार को भी उन्होंने पार्टी रखी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था । वीडियो में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अयान मुखर्जी और शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं । ये वीडियो अब विवादों में आ गया है ।
2 of 5
vicky kaushal, ranbir kapoor
- फोटो : social media
दरअसल, आरोप है कि पार्टी में मौजूद सेलेब्रिटीज ने ड्रग्स लिया है । शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं । इसके बाद कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने विधायक की बात को बकवास कहते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा ।
सिरसा ने लिखा, 'उड़ता बॉलीवुड- कल्पना बनाम वास्तविकता । यहां देखिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटीज किस तरह ड्रग्स के नशे में धुत नजर आ रहे हैं । अगर आप भी मेरी बात से सहमत हैं तो इन ड्रग्स लेने वाले स्टार्स के खिलाफ आवाज बुलंद करें ।' सिरसा ने शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर और विक्की कौशल को टैग भी किया है ।
— Milind Deora मिलिंद देवरा (@milinddeora) July 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Johar
- फोटो : social media
इसके बाद कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने लिखा, 'मेरी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थी । यहां किसी ने भी ड्रग्स नहीं ली थी । इसलिए झूठ बातें फैलाना और ऐसे लोगों को बदनाम करना बंद करें जिन्हें आप जानते तक नहीं । मुझे उम्मीद है कि आप हिम्मत जुटाएंगे और सामने आकर माफी मांगेंगे ।' बता दें कि इस वीडियो पर साेशल मीडिया यूजर्स ने भी आपत्ति जताई है ।
विज्ञापन
5 of 5
Ayan Mukerji
- फोटो : social media
कई यूजर्स का तो कहना है कि विक्की कौशल का रिएक्शन ऐसा है जैसे वो ड्रग्स लेकर बैठे हों । विक्की कौशल के पास डायरेक्टर अयान मुखर्जी बैठे हुए हैं। जैसे ही कैमरा उनके पास आता है वो हाथ से पीछे कुछ छुपाते हुए नजर आए। यूजर्स ने अयान मुखर्जी को लेकर सवाल उठाया कि आखिर वो अचानक क्या छुपा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।