फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने बांधे आलिया भट्ट के तारीफों के पुल, बोले- मेरी पहली संतान...

Tue, 17 Oct 2023 03:02 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 17 Oct 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar praised Alia Bhatt and Director said my first child is wonderful
करण जौहर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर ने कई स्टार को लॉन्च किया है, इनमें से एक नाम आलिया भट्ट का भी है। हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म टरॉकी और रानी की प्रेम कहानीट में अभिनेत्री नजर आई थीं। वहीं, अब करण जौहर ने मीडिया से बातचीत में आलिया भट्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। 

Karan Johar praised Alia Bhatt and Director said my first child is wonderful
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने प्यार से आलिया को अपनी "पहली संतान" कहा है। साथ ही उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताया। उन्होंने कहा, 'हे भगवान, वह बेहद ही शानदार हैं और मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वह इतनी बड़ी कलाकार कैसे बन गई।' करण ने आगे कहा कि "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" में अपनी शुरुआत करने के बाद से आलिया इंडस्ट्री में दिन व दिन आगे की और बढ़ती जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। 

यह भी पढ़ें:  Hustle 3.0: इस दिन से शुरू होने जा रहा है 'हसल 3.0- रिप्रेजेंट', शो में रैपर्स का दिखेगा डबल धमाका

Karan Johar praised Alia Bhatt and Director said my first child is wonderful
आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक ने बताया कि आलिया ने फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में भी अच्छी एक्टिंग की, जिससे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, निर्देशक ने 'हाईवे' को उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म बताया। इस फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट की शानदार एक्टिंग की सरहाना की। करण ने बताया कि सही में 'हाईवे' से आलिया ने अपने करियर की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar praised Alia Bhatt and Director said my first child is wonderful
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और कलाकार नजर आए थे। करण जौहर साल 2023 में 'स्क्रू ढीला', 'रणभूमि', 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: एक्शन फिल्मों में हाथ नहीं आजमाना चाहते हैं करण जौहर! बोले- मैं दर्शकों की भावना को समझता हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed