फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के शो में खुली करीना की पोल, करण जौहर ने कहा- उसने सबके घर में सीसीटीवी लगवाए हैं

Mon, 16 Mar 2020 10:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
karan johar says kareena kapoor has cctv business knows all the gossip in kapil sharma show
kareena kapoor, karan johar
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी आने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और करण जौहर कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना वायरस की वजह से टल गई है। कपिल शर्मा के शो में करण जौहर ने बताया कि करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे बड़ी गॉसिप क्वीन हैं। साथ ही करण ने करीना को लेकर कुछ राज खोले।

 

karan johar says kareena kapoor has cctv business knows all the gossip in kapil sharma show
karan johar - फोटो : Social Media
करण ने कहा, ‘उसे सबकुछ पता होता है।‘ इस बीच अक्षय कुमार ने कहा कि मैं मुंबई पुलिस से कहना चाहूंगा कि उसे अपनी टीम में शामिल कर ले, क्योंकि वो सबकुछ जानती है। फिर करण कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि उसका सीसीटीवी का बिजनेस है और उसने सबके घर में सीसीटीवी कैमरा फिट करवाए हैं। इन्हीं कैमरों से वो देखती है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या चल रहा है।‘

 

karan johar says kareena kapoor has cctv business knows all the gossip in kapil sharma show
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
‘पूरे देश की और बॉलीवुड की ऐसी कोई खबर नहीं होती जो उसके घर तक ना पहुंचती हो।‘ करण की इन बातों पर रोहित शेट्टी ने भी हामी भरी। रोहित ने कहा, ‘मैं करण की बातों से बिल्कुल सहमत हूं।‘ करीना को लेकर रोहित शेट्टी ने भी एक किस्सा बताया।

View this post on Instagram

Do u know this workout which @katrinakaif does for her #fitness ? 🤔 pls comment below #suryavanshi in #thekapilsharmashow #tkss #comedy #fun #laughter #bollywood #movies #tv #television #weekend #sunday #sundayfunday #family #familytime #enjoy #enjoylife 🤗🥳🥳🥳🥳❤️

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar says kareena kapoor has cctv business knows all the gossip in kapil sharma show
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘मैं चेन्नई एक्सप्रेस के लिए शाहरुख खान से मिलने रात को उनके घर पहुंचा था। इस बारे में किसी को नहीं पता था। शायद करण को पता था। अगले दिन मैं करीना से मिला। उसने मुझसे सबसे पहले कहा कि तुम शाहरुख से मिले थे।‘ ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। बता दें कि करीना ने खुद भी ये बात कबूली है कि उनके पास पूरी इंडस्ट्री की खबर रहती है।

 

विज्ञापन
karan johar says kareena kapoor has cctv business knows all the gossip in kapil sharma show
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इससे पहले भी करण ने कपिल के शो में आकर कहा था कि करीना मेरी गॉसिप अफेयर्स की मंत्री होनी चाहिए। वो सुबह उठते ही अपनी पीआर टीम को फोन करती है और सबके बारे में जानकारी लेती है। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई है। ये फिल्म कोरोना वायरस की वजह से बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
 

राजपाल यादव ने 9 साल छोटी लड़की से की थी शादी, कनाडा से है गहरा रिश्ता


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed