{"_id":"5e23ff068ebc3e4ae765b794","slug":"karan-johar-says-no-to-directing-horror-films-after-ghost-stories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी ही 'घोस्ट स्टोरीज' से डरे करण जौहर, बोले- 'अब नहीं बनाऊंगा ऐसी फिल्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी ही 'घोस्ट स्टोरीज' से डरे करण जौहर, बोले- 'अब नहीं बनाऊंगा ऐसी फिल्म'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 19 Jan 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
karan johar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर इस साल की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अपनी हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' से खुद ही डर गए हैं और कह रहे हैं कि अब मैं कभी कोई हॉरर फिल्म निर्देशित नहीं करूंगा।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने कहा कि किसी भी डरावनी फिल्म का मेरे साथ कोई मेल नहीं है। वह कहते हैं, 'फिल्म घोस्ट स्टोरीज मेरे करियर की पहली और आखिरी डरावनी फिल्म है। अब मैं कोई भी इस जॉनर की फिल्म नहीं बनाऊंगा। मैं हॉरर फिल्में देखना पसंद नहीं करता हूं तो मैं ऐसी फिल्में बनाने की सोच भी कैसे सकता हूं?'
3 of 4
Karan Johar
- फोटो : social media
फिल्म घोस्ट स्टोरीज को लेकर हुए अनुभव के बारे में बताते हुए करण कहते हैं कि एक फिल्म निर्देशक की उसकी कहानी के साथ घुल-मिलकर काम करना चाहिए। वह आगे कहते हैं, 'एक फिल्म निर्माता के लिए फिल्म के प्रति सहज होना अति आवश्यक है। अगर वह फिल्म को खुद महसूस नहीं करेगा, और अपने अंदर धारण नहीं करेगा तो वह कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बना सकता। घोस्ट स्टोरीज जैसी कहानी मुझे असजह करती हैं, इसलिए इस तरह की कहानियों में मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता। इसलिए मेरे 21 साल के फिल्मी करियर में फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' का अनुभव मेरे लिए सबसे डरावना और चुनौतीपूर्ण रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ghost Stories
- फोटो : Social Media
जानकारी के लिए बता दें कि करण जौहर ने तीन और दिग्गज निर्देशक जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप के साथ मिलकर चार अलग-अलग कहानियों की एक फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' पिरोई है, जिसमें जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, आदि मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल की शुरुआत में ही 1 जनवरी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।