सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 19 Jan 2020 11:14 AM IST
Maharashtra Raigad Police files FIR against Shabana Azmi driver under Sec 279 and 337
Shabana Azmi - फोटो : Social Media

शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की कार के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस ने अमलेश को गिरफ्तार नहीं किया है।


 

Maharashtra Raigad Police files FIR against Shabana Azmi driver under Sec 279 and 337
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter

दरअसल खालापुर में ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि कार ड्राइवर की रैश ड्राइविंग की वजह से कार की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

Maharashtra Raigad Police files FIR against Shabana Azmi driver under Sec 279 and 337
Shabana Azmi - फोटो : Social Media

सड़क हादसे में चोटिल हुईं शबाना आजमी को उस वक्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के  कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज अब भी जारी है।
 

Maharashtra Raigad Police files FIR against Shabana Azmi driver under Sec 279 and 337
shabana azmi

पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एएनएआई के ट्वीट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि चूंकि इस केस में आरोपी को बेल मिल जाती है। इसलिए कार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन नोटिस जारी कर दिया गया है।
 


 

Maharashtra Raigad Police files FIR against Shabana Azmi driver under Sec 279 and 337
Pm Modi, Shabana Azmi - फोटो : social media

गौरतलब है कि शबाना को मुंबई के केडीएएच अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने पहुंचे। इन सितारों में अनिल कपूर, तब्बू और अनिल अंबानी का नाम शामिल है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पीएम नरेन्द्र मोदी सहित कई लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed