फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: फराह खान ने न्यूयॉर्क के रेस्त्रां में मांगा खाने पर डिस्काउंट, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 11 Apr 2022 01:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 11 Apr 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar shared funny video of Farah Khan asking for discount in New York
न्यूयॉर्क में खाने पर डिस्काउंट मांगती हुईं फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स करण जौहर और फराह खान इन दिनों अपने काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में हैं। करण और फराह काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे को चिढ़ाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फराह न्यूयॉर्क के एक रेस्त्रां में खाने पर डिस्काउंट मांगती हुई नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर दुकानदार भी हैरान रह गया। इस फनी वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Karan Johar shared funny video of Farah Khan asking for discount in New York
फराह खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें फराह खाने में डिस्काउंट या फिर फ्री में कुछ देने की मांग कर रही हैं। इस पर दुकानदार उन्हें हैरानी से देखते हुए मना करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करने पर फराह ने करण को डांट भी लगाई और कमेंट किया कि वह इस वीडियो को कैसे शेयर कर सकते हैं। जो भी हो फराह का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Karan Johar shared funny video of Farah Khan asking for discount in New York
करण जौहर और फराह खान - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर फराह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभनेत्री हुमा कुरैशी ने जहां हंसने वाली इमोजी कमेंट की तो एक यूजर ने लिखा कि फराह सही बात कह रही हैं। वहीं, एक ने लिखा कि फराह एकदम रियल हैं, ये बात सबके मन में आती है, लेकिन कोई अमेरिका में पूछने की हिम्मत नहीं करता। लेकिन भारतीय के पास पूरी दुनिया में डिस्काउंट मांगने का अधिकार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar shared funny video of Farah Khan asking for discount in New York
फराह खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि फराह खान कलर्स के शो 'खतरा खतरा' शो में नजर आई थीं। इस शो को भारती और हर्ष होस्ट कर रहे हैं। वहीं, करण जौहर 'हुनरबाज' शो में जज की कुर्सी संभाले नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ परिणिती चौपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed