{"_id":"6253d64cfac69351cd6ae135","slug":"bobby-deol-said-salman-khan-gave-me-an-opportunity-in-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: हताशा में डूबे बॉबी देओल की नैया सलमान खान ने लगाई पार, 10 साल तक नहीं मिला था फिल्म में काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: हताशा में डूबे बॉबी देओल की नैया सलमान खान ने लगाई पार, 10 साल तक नहीं मिला था फिल्म में काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉबी देओल, सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई हिट फिल्में दे चुके बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि सलमान खान ने उनके करियर को दोबारा संवारा है। ‘क्लास ऑफ 83’, ‘आश्रम’ और ‘लव हॉस्टल’ जैसी फिल्मों ने बॉबी देओल को एक नई पहचान दी है। बॉबी देओल ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से की थी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब बॉबी देओल को काम मिलना लगभग बंद हो गया। अपने इस बुरे दौर को याद करते हुए बॉबी देओल ने बात की है।
2 of 4
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने की मदद
एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा है कि सलमान ने उनके कमबैक में काफी मदद की है। बॉबी ने कहा, सलमान कमाल के इंसान हैं, बहुत बड़े दिल के इंसान हैं। मैं लकी हूं कि मैं उन कुछ लोगों में से एक हूं, जिनके लिए उन्हें इतना प्यार है। अगर वह किसी की केयर करते हैं तो दिल से करते हैं।
Trending Videos
3 of 4
race 3
- फोटो : Instagram
रेस 3 से करियर को मिली नई शुरुआत
बॉबी आगे कहते हैं, सलमान ने मुझे ‘रेस 3’ में मौका दिया और वह मेरे और मेरे करियर के लिए बहुत सी चीजों की शुरुआत थी। ‘रेस 3’ की वजह से मुझे ‘हाउसफुल 3’ में एक रोल मिला और इस तरह आज की पीढ़ी ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया। यह मेरे लिए नई शुरुआत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, पहली फिल्म बरसात के लिए बॉबी देओल को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था और इस फिल्म के बाद उन्होंने 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', हमराज और 'अजनबी' जैसी कई हिट फिल्में दीं। बॉबी की लाइफ में वो फेज भी आया था जब उनके पास दस सालों तक काम नहीं था। हताशा और निराशा में डूबे बॉबी को रेस-3 में सलमान ने जब ब्रेक दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।