'बिग बॉस 12' के एक्स कंटेस्टेंट और टेलीविजन के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा को मॉस्को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद करणवीर ने ट्वीट करके दी। करणवीर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मानों ट्वीट की बौछार सी हो गई। करणवीर की इस परेशानी को देखकर टेलीविजन के सभी सेलिब्रिटी सामने आए और मदद की गुहार लगाने लगे। बाद में करणवीर की मदद भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की।
मॉस्को एयरपोर्ट पर मुसीबत में फंसा 'बिग बॉस' का एक्स कंटेस्टेंट, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की मदद
करणवीर ने ट्वीट करके लिखा- 'मॉस्को एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वह मुझे भारत वापस भेजने की सोच रहे हैं। भारतीय दूतावास काश आपने वीजा देने से पहले यह बता दिया होता।' करणवीर के इस ट्वीट के बाद करणवीर के दोस्त सोशल मीडिया पर मदद के लिए आगे आए।
so bummed... waiting at #moscowairport coz my passport is a little damaged.
They contemplating to deport me back to India. @IndEmbMoscowRus @IndEmbMoscow i wished you would have told me that prior to issuing me the visa.
feeling bad for @IndianFilmsRus
करणवीर के इस ट्वीट पर टीवी के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी ने लिखा - 'मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान जरूर होगा। कृपया मदद करें।' हितेन के बाद टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी भी सामने आई। दिव्यांका ने लिखा- 'यह बहुत शॉकिंग है केवी। मैं उम्मीद करती हूं कि वह आपको ज्यादा परेशान न करें। आपको वापस भेजने की जगह बैकग्राउंड चेक करें। आपके साथ हूं केवी।'
M sure there has to be a solution ..bro ..@IndEmbMoscowRus please help .. This is shocking KV! I hope they don't harass you any further and let you stay. Hope they do your background check to know you better instead of deporting you!
With you KV!👍 https://t.co/XRP8EYq78y
दिव्यांका के बाद टीवी की नई कोमोलिका हिना खान भी करणवीर की मदद के लिए आगे आईं। हिना खान ने लिखा - 'मुझे पता है यह कितना बुरा होता है जब किसी दूसरे देश में आप किसी मुसीबत में फंस जाए। कोई आपकी मदद करने वाला नहीं होता। संबंधित अधिकारी क्या आप सुन रहे हैं।' वहीं अली असगर ने लिखा - 'कृपया मेरे दोस्त की मदद करें ताकि वह शूट कर सके।' सेलिब्रिटी के लगातार ट्वीट के बाद मॉस्को के भारतीय दूतावास ने जवाब दिया - 'इस मामले पर दूतावास अधिकारी रशियन अधिकारियो के संपर्क में हैं।'
Oops that’s really sad.. I know how terrible it is when you land in a foreign country and no ones ready to help you.. All the concerned authorities, are you listening🤷♀️ https://t.co/WDD7g0mnlS @IndEmbMoscowRus please help my friend to proceed for his shoot 🙏
इसके बाद करणवीर ने ट्वीट पर बताया कि उनकी समस्या का समाधान हो गया है। करणवीर ने ट्वीट किया - 'मेरे पास आप लोगों का शुक्रिया करने के लिए शब्द नहीं है। फिलहाल मुझे अस्थायी वीजा और पासपोर्ट मिल गया है। मैं इतना जानता हूं कि जब भी हम भारतीय लोग बाहर ट्रेवल करते हैं तो सुरक्षित हाथों में होते हैं।' सुषमा स्वराज जी और भारतीय दूतावास का शुक्रिया।
I have no words to thank the @IndEmbMoscow 4 helping me get a brand new temporary passport and a visa.celebrity or no celebrity, i know one thing for sure, we Indians are in very safe hands when we travel abroad... thanks to @SushmaSwaraj and the #IndianEmbassy for their help
A post shared by करणवीर बोहरा (@karanvirbohra) on
