फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: तैमूर के साथ सैफ अली खान के विनचेस्टर बोर्डिंग स्कूल पहुंचीं करीना, दिखाई बेटे के गॉडफादर की झलक

Sat, 09 Jul 2022 11:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 09 Jul 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Taimur Ali Khan accompany Saif Ali Khan to his Winchester Boarding School, actress shared a glimpse of son's godfather
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां एंयॉज कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ इंग्लैंड के विनचेस्टर से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही करीना ने तैमूर के गॉडफादर की झलक भी दिखाई है।

Kareena Kapoor and Taimur Ali Khan accompany Saif Ali Khan to his Winchester Boarding School, actress shared a glimpse of son's godfather
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, उसमें सैफ अली खान, तैमूर और एक अन्य व्यक्ति, जो शायद अभिनेता का दोस्त है, नजर आ रहे हैं। सभी विनचेस्टर कॉलेज के 600 साल पुराने बोर्ड के कॉरिडोर में चल रहे हैं। सैफ जहां ब्लू शर्ट, हाफ स्वेटर, डेनिम और एक टोपी में नजर आ रहे हैं, तो तैमूर ने हुडी और डेनिम पहन रखी है।

Kareena Kapoor and Taimur Ali Khan accompany Saif Ali Khan to his Winchester Boarding School, actress shared a glimpse of son's godfather
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram

तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि सैफ सबसे आगे चल रहे हैं और तैमूर अली खान अपने गॉडफादर के साथ उनके पीछे चल रहे हैं। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया,  'पिता...गॉडफादर...बेटा...विनचेस्टर 2022, साथ में रेड हार्ट इमोजी।' करीना की इस पोस्ट पर सोहा अली खान ने भी कमेंट किया, 'महशअल्लाह, अद्भुत क्षण!' इसके साथ ही फैंस भी रेड हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Taimur Ali Khan accompany Saif Ali Khan to his Winchester Boarding School, actress shared a glimpse of son's godfather
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा करीना ने हाल ही में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपने ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग भी पूरी कर ली है। यह फिल्म जापानी नॉवेल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है और इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed