{"_id":"5d8496da8ebc3e01416b2c93","slug":"kareena-kapoor-birthday-special-here-her-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"38 साल में कितनी बदल गईं करीना कपूर, बचपन की इन तस्वीरों को यकीनन नहीं देखा होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
38 साल में कितनी बदल गईं करीना कपूर, बचपन की इन तस्वीरों को यकीनन नहीं देखा होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 20 Sep 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
kareena kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर का जन्मदिन 21 सितंबर को है। आमतौर पर करीना अपना जन्मदिन मुंबई में ही मनाती हैं लेकिन इस बार वो पटौदी पैलेस में हैं। करीना कपूर के जन्मदिन पर शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, तैमूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान और कुणाल खेमू मौजूद रहेंगे। तो चलिए करीना के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
karishma kapoor and kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थीं और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं। करीना का जन्म 21 सितम्बर 1980 को मुंबई में हुआ।
3 of 7
kareena kapoor, randhir kapoor
- फोटो : social media
पिता रणधीर कपूर और मां बबीता जाने माने कलाकार हैं। करीना अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं। करीना, अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बहन और अभिनेता ऋषि कपूर की भतीजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kareena kapoor khan
- फोटो : social media
करीना ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें देहरादून के वेलहम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई शुरू की लेकिन बिना डिग्री लिए ही दो साल बाद कॉलेज छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 7
kareena kapoor khan
इसके बाद करीना जा पहुंची अमेरिका की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी। जहां से कंप्यूटर का तीन महीने का सर्टिफिकेट किया। इसके बाद उनके मन में कानून की पढ़ाई को लेकर दिलचस्पी हुई। एक साल चर्चगेट के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी और अभिनय की ओर रुख किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।