सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: करीना कपूर ने शेयर की जहांगीर की नई तस्वीर, मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Aug 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor clings on to her 'life' Jeh as he turns six months old see pic
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वो मालदीव से लगातार अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।कुछ वक्त पहले तक करीना कपूर खान ने बेटे जहांगीर के चेहरे को पब्लिक से छिपा कर रखा। लेकिन, अब वो मालदीव से लगाकार छोटे बेटे की नई-नई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अब जहांगीर की नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेटे को गोद में थामे हुई है और उसके माथे को चूम रही है।



जहांगीर छह महीने का हो चुका है। करीना ने इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा है 'मेरी जिंदगी आपको छह महीने की शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि करीना के पहले बेटे तैमूर की तरह दूसरे बेटे जहांगीर के नाम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। जहांगीर नाम रखने को लेकर सोशल मीडिया पर सैफ और करीना को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, करीना के ट्रोल होने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर उनके पक्ष में उतर आई थीं और उन्होंने ट्रोलर को जमकर लताड़ा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Trending Videos
Kareena Kapoor clings on to her 'life' Jeh as he turns six months old see pic
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में बेटे जहांगीर के लिए लिखा है, 'आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस।' उन्होंने जहांगीर को अपनी जिंदगी बताते हुए छह महीने पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। करीना इंस्टाग्राम तस्वीर में काले और गुलाबी रंग का स्विमसूट पहने हुई दिख रही हैं और उन्होंने अपनी बाहों में बेटे जेह को पकड़ा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor clings on to her 'life' Jeh as he turns six months old see pic
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि करीना कपूर के दूसरे बेटे जहांगीर का नाम कुछ हफ्ते पहले ही सार्वजनिक हुआ है। इससे पहले तक करीना और सैफ ने जहांगीर का नाम और शक्ल सार्वजनिक तौर पर छिपाकर रखी थी। करीना और सैफ ने मूल रूप से जेह के चेहरे की तस्वीरें साझा नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने पहली बार जेह के बारे में जानकारी प्रेग्नेंसी पर लिखी अपनी किताब के विमोचन के वक्त दी थी।

 

Kareena Kapoor clings on to her 'life' Jeh as he turns six months old see pic
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
अपने किताब के विमोचन के बाद से करीना लगातार जहांगीर की नई-नई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिनमें साफ तौर पर जेह का चेहरा दिख रहा है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने अपनी किताब में खुलासा किया था कि जहां तैमूर अपने पिता सैफ की तरह दिखता है, वहीं जेह की शक्ल उन पर गई है।
विज्ञापन
Kareena Kapoor clings on to her 'life' Jeh as he turns six months old see pic
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने अपनी किताब में दोनों गर्भावस्था के दौरान के अनुभव को लिखा है। उनका कहना है कि मेरे दोनों बच्चे एकदम अलग हैं। तैमूर जहां तीन महीने की उम्र में तेजतर्रार था वहीं जेह शांत है। करीना ने अपनी किताब में ही लिखा है कि तैमूर के पैदा होने के दौरान उन्होंने 14 दिन तक दूध नहीं पिया था। उन्होंने यह भी लिखा है कि तैमूर के जन्म के वक्त वह उसे स्तनपान नहीं करा पा रही थीं, जबकि जेह के पैदा होने के दौरान आसानी से स्तनपान करा पा रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed