सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: बदल गया सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक का प्रोफाइल, यूजर कर रहे ऐसे ऐसे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 21 Aug 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh rajput profile picture changed fans and users are asking question
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में बसी हुई है। अक्सर किसी ना किसी मौके पर फैंस सुशांत की तस्वीरें साझा कर या उनकी कोई बात याद कर अपने दिल का हाल बताते हैं। सुशांत को गुजरे एक साल से ऊपर का वक्त हो गया है लेकिन कभी कभी फैंस का ये दिल मानता ही नहीं कि बॉलीवुड का एक चमचमाता सितारा अब आकाश की दुनिया का सितारा बन चुका है। अब हाल ही में सुशांत से जुड़ी कुछ ऐसी बात हो गई है जिससे एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है।



डीपी बदलने पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल हाल ही में सुशांत के फेसबुक प्रोफाइल की डिस्प्ले पिक्चर यानि डीपी बदल गई है और फैंस ने इस पर ध्यान दिया है। इसके साथ ही फैंस सुशांत की डीपी को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस शक जता रहे हैं कि कोई सुशांत की प्रोफाइल से छेड़छाड़ कर रहा है। यहां तक कि कुछ फैंस का मानना है कि खुद सुशांत ने अपनी प्रोफाइल बदली है।

Trending Videos
Sushant Singh rajput profile picture changed fans and users are asking question
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की प्रोफाइल पिक्चर बदलने पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां ये देखकर काफी भावुक हो गए तो वहीं कुछ का मानना है कि सुशांत ने खुद ऐसा किया है। एक ने लिखा, ''जो भी इस पेज को हैंडल कर रहा है प्लीज कुछ भी अपडेट या चेंज ना करें। ये अजीब है। इससे भी ज्यादा हम उनकी यादों के साथ जीना चाहते हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh rajput profile picture changed fans and users are asking question
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

एक और यूजर ने लिखा, 'ये सब क्या है। आखिर कौन है जो सुशांत का अकाउंट देख रहा है? फेसबुक पर अपलोड की गई नई प्रोफाइल पिक्चर में सुशांत ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट्स में समंदर के किनारे पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh rajput profile picture changed fans and users are asking question
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2020 में 14 जून को सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनके निधन पर हत्या का शक जताते हुए इस केस की सीबीआई जांच की मांग की गई थी जिसके बाद से इस मामले की जांच जारी है। अक्सर सुशांत के केस को लेकर कई खुलासे भी होते हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh rajput profile picture changed fans and users are asking question
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत केस के निधन के साथ ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद से ये केस एनसीबी भी देख रही है। इस केस में रिया च्रकवर्ती के साथ और भी कई लोगों को आरोपी माना गया था। यहां तक कि सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया च्रकवर्ती को भयखला जेल भी भेजा गया था। हालांकि रिया अब जमानत पर बाहर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed