{"_id":"5b1397f44f1c1b9d6e8b6111","slug":"kareena-kapoor-khan-and-sonam-kapoor-film-veere-di-wedding-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन ही करीना-सोनम की 'वीरे दी वेडिंग' पहुंची बजट के करीब, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे दिन ही करीना-सोनम की 'वीरे दी वेडिंग' पहुंची बजट के करीब, जानें कलेक्शन
Sun, 03 Jun 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म ने महज दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की अपेक्षा ज्यादा रहा। दूसरे दिन के जबरदस्त कलेक्शन के साथ ही यह फिल्म बजट को हासिल करने में महज कुछ कदम ही दूर रह गई है। यह फिल्म दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही।
2 of 5
veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। ऐसे में यह फिल्म दूसरे दिन का बजट निकालने के काफी करीब पहुंच गई है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'वीरे दी वेडिंग' ने शुक्रवार को 10.70 करोड़, शनिवार को 12.25 का बिजनेस किया। ऐसे में कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक 22.95 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब रही है। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म इस वीकेंड पर 35 करोड़ आसानी से कमा सकती है।
#VeereDiWedding witnesses an UPWARD TREND on Day 2... Sun biz is expected to be in double digits too... Weekend should comfortably close at ₹ 35 cr+, as per trends... Fri 10.70 cr, Sat 12.25 cr. Total: ₹ 22.95 cr. India biz.
फिल्म की ओपनिंग देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं यह चौंकाने वाला है। 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म रिलीज होने के बाद भी मेकर्स इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में टीवी सीरियल 'नागिन' में यह चारों एक्ट्रेस फिल्म का प्रमोशन करती हुई दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Veere Di Wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में 'पैडमैन' और अजय देवगन की 'रेड' को पीछे छोड़ दिया है। वीरे दी वेडिंग की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ 70 लाख रही। इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'पैडमैन' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ 26 लाख था तो वहीं 'रेड' का कलेक्शन 10 करोड़ 4 लाख था।
TOP 5 - 2018
Opening Day biz...
1. #Baaghi2 ₹ 25.10 cr
2. #Padmaavat ₹ 19 cr
[Thu release; incl Wed previews ₹ 24 cr]
3. #VeereDiWedding ₹ 10.70 cr
4. #PadMan ₹ 10.26 cr
5. #Raid ₹ 10.04 cr
India biz.
[Hollywood films not included]
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने कमबैक किया है। करीना के अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। इसे शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।