{"_id":"5b972fb6867a55012c3500d2","slug":"kareena-kapoor-khan-film-seen-in-woman-centric-drama-after-good-news-and-takht","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' के बाद कॉमेडी का तड़का लगाएंगी करीना कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' के बाद कॉमेडी का तड़का लगाएंगी करीना कपूर
Tue, 11 Sep 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के पास इन दिनों कई फिल्मों की भरमार है। वह जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। तो वहीं वह करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' में भी दिखाई देंगी। इन दिनों फिल्मों के अलावा करीना कपूर खान अब एक और फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं।
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद करीना कपूर खान एक बार फिर से महिला आधारित कॉमेडी फिल्म करने जा रही है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर की यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनेगी। इस फिल्म में उनके साथ और कौन कलाकार होंगे इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। बताया जा इस कॉमे़डी ड्रामा फिल्म की शूटिंग को जल्द खत्म करने की कोशिश रहेगी।
3 of 4
डीएनए की खबर की मानें तो करीना कपूर हाल ही में मालद्वीप से परिवार संग छुट्टियां बीता कर लौटी हैं। इसके बाद उन्होंने इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी को पढ़ा। फिल्म की कहानी करीना को काफी पसंद आई है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर दिसंबर तक 'गुड न्यूज' की शूटिंग शुरू कर देंगी, और मार्च के अंत तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद वह इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि करीना कपूर खान आखिरी बार एकता कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ स्वारा भास्कर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थी। लेकिन फिल्म को दर्शकों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो करीना करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। यह मल्टीस्टारर फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।