फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिलीवरी के एक महीने बाद ही काम पर निकलीं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

Tue, 23 Mar 2021 11:24 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 23 Mar 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan got trolled for comeback to work after her one month of delivery
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड की बेबो और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान एक बार फिर से टशन में दिखाई दीं। दूसरी बार मां बनने के बाद उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। 21 फरवरी को उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद से वे घर पर आराम कर रही थीं। हालांकि, करीना डिलीवरी से पहले भी काफी सक्रिय थीं और उन्होंने अंतिम दिनों में भी काम से ब्रेक नहीं लिया था। अपने शूट की तस्वीरें वे सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती थीं। साथ ही फैंस भी उनके ताजा अपडेट के लिए उत्सुक रहते थे। करीना की डिलीवरी से पहले की प्रत्येक तस्वीर ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और तारीफ भी बटोरी।

kareena kapoor khan got trolled for comeback to work after her one month of delivery
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

अब जब बेबो एक बार फिर से काम पर वापसी कर रही हैं तो हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है और पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए हैं। दरअसल, करीना को एक शूट से बाहर आते हुए देखा गया। इस दौरान उनका फ्रेश लुक और स्टाइल देखने लायक था। प्रेगनेंसी के वक्त से चेहरे पर दमक रहा ग्लो अब भी बरकरार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

kareena kapoor khan got trolled for comeback to work after her one month of delivery
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

करीना की इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। साथ ही साफ कर दिया है कि दोबारा अब अपने स्टाइल में वापस आ गई हैं। बेबो का ये समर लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा और तारीफें बटोर रहा है। उनके फैंस ने तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan got trolled for comeback to work after her one month of delivery
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram

करीना के एक फैन ने लिखा ‘एक्शन में क्वीन की वापसी’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘ओह माय गॉड, एक बार उनकी खूबसूरती देखो और उन्होंने कम ही समय में कितना वजन घटा लिया है। उम्दा प्रदर्शन मेरी रानी! कितनी मेहनती महिला हैं ये। शाबाश!’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने हेटर्स को जवाब देते हुए रिएक्शन दिया ‘वो लोग जो उनके लिए नफरत फैलाते हैं उनसे मैं सिर्फ ये कहना चाहूंगी कि अगर आप किसी से प्यार नहीं कर सकते तो किसी भी आधार पर आपको इन्हें जज करने का अधिकार नहीं है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
kareena kapoor khan got trolled for comeback to work after her one month of delivery
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि कुछ लोग करीना को उनके इतनी जल्दी कमबैक करने के लिए ताने मार रहे हैं। किसी ने कहा कि ये ममता भरे कीमती समय को जीना नहीं चाहती तो किसी ने कहा कि पैसों के लिए ये लोग कुछ भी करेंगे। इस तरह के कमेंट तमाम देखने को मिले। लेकिन इन सबके बीच करीना ने सबका ध्यान खींचा और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। वे डिलीवरी से पहले भी काम को लेकर काफी सक्रिय थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed