पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान अपनी ससुराल के लिए मुंबई से निकल चुकी हैं। करीना का पटौदी में अगले एक महीने रहने का कार्यक्रम है और संभावना यही बन रही है कि वह अपनी शादी की वर्षगांठ पटौदी में ही मनाएंगी।
लाव लश्कर के साथ मुंबई से निकलीं करीना कपूर खान, पटौदी पैलेस में अगले महीने होगा ये धमाल फंक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दूसरी संतान को जन्म देने से पहले करीना कपूर इन दिनों अपना फिल्मों से जुड़ा बाकी कामकाज निपटाने में जुटी हैं। वे जल्द से जल्द अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं। उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बाकी शूटिंग अब दिल्ली में होनी है। इसी के लिए करीना कपूर बुधवार को अपने परिवार के साथ मुंबई से रवाना हुईं।
आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की अधिकतर शूटिंग हो चुकी है। इसके कुछ दृश्यों को दिल्ली में फिल्माया जाना है। करीना कपूर के दूसरी बार मां बनने की खबर आते ही प्रोड्यूसर ने फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी करने का निर्णय लिया है। दिल्ली में शूटिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह शायद दिल्ली में नहीं रुकेंगी, बल्कि पटौदी स्थित अपने पैलेस में ठहरेंगी।
करीना के साथ उनके शौहर नवाब सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान भी मुंबई से रवाना हो चुके हैं। बताया जाता है कि उनके साथ उनका निजी स्टाफ और खानसामा भी मुंबई से उनके सथ ही जा रहे हैं। यह भी खबर है कि करीना 15 अक्तूबर को शादी की अपनी वर्षगांठ पटौदी पैलेस में ही मना सकती हैं।
करीना कपूर ने अपना 40 वां जन्मदिन दो दिन पहले ही मुंबई में अपने माता पिता और पूरे परिवार के साथ मनाया। पहले ये जन्मदिन भी पटौदी पैलेस में ही मनाने की तैयारी थी लेकिन अपने माता पिता को यात्रा पर ले जाने की बजाय करीना ने उनके साथ मुंबई में ही ये जन्मदिन मनाने का फैसला आखिरी वक्त में लिया।
पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बाद अब ड्रग्स मामले में आया 'उड़ता पंजाब' के निर्माता का नाम, जया साहा से मांग रहे थे वीड