फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की बड़ी फिल्म से करीना कपूर का पत्ता हुआ साफ, आमिर की इस 'रील बेटी' को मिला मौका

Sun, 06 Jan 2019 10:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 06 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan lost the shah rukh khan film salute fatima sana shaikh can be lead heroine
kareena kapoor
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपनी नई फिल्म 'सैल्यूट' को लेकर एक बड़ा फैसला लिया । इस फिल्म की शूटिंग 3 महीने बाद शुरू होने वाली थी लेकिन शाहरुख तुरंत ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। लंबे समय से खबर थी कि फिल्म में करीना कपूर  लीड हीरोइन के तौर पर काम करेंगी ।

 
kareena kapoor khan lost the shah rukh khan film salute fatima sana shaikh can be lead heroine
shah rukh khan - फोटो : social media
अब इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है । खबरों की मानें तो इस फिल्म से करीना कपूर का पत्ता साफ कर दिया गया है । जी हां, अब करीना की जगह आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख को लेने की बात चल रही है । इस खबर से करीना के फैंस को झटका लग सकता है । 
kareena kapoor khan lost the shah rukh khan film salute fatima sana shaikh can be lead heroine
fatima sana
खबरों की मानें तो फिल्म के निर्माता करीना की जगह अब शाहरुख के साथ फातिमा सना शेख को कास्ट करना चाह रहे है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता अभी भी लीडिंग लेडी की तलाश में हैं । फातिमा सना शेख को इस रोल के लिए कंसिडर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan lost the shah rukh khan film salute fatima sana shaikh can be lead heroine
Fatima Sana Shaikh
निर्माता-निर्देशक उनकी पिछली फिल्मों की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं और वह इस फिल्म के लीड के लिए मजबूत दावेदार हैं। बता दें कि ये फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी । आमिर ने इस फिल्म को लेकर काम भी शुरू कर दिया था लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी । 
विज्ञापन
kareena kapoor khan lost the shah rukh khan film salute fatima sana shaikh can be lead heroine
aamir khan
इसके बाद प्रोड्यूसर्स ने 'सैल्यूट' में शाहरुख खान को साइन कर लिया । हाल ही में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में आमिर खान को शुक्रिया कहा था । उन्होंने कहा था, 'आमिर खान का बहुत-बहुत शुक्रिया । उनकी वजह से मुझे इतनी अच्छी फिल्म मिली ।' अब ऐसा भी हो सकता है कि फिल्म में फातिमा को रोल दिलाने के पीछे आमिर का हाथ हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed