बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में से एक कपूर परिवार के लिए 9 फरवरी का दिन दुख भरा साबित हुआ। राज कपूर के छोटे बेटे और बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का 58 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर के निधन की खबर फैलते ही पूरे फिल्म जगत में शोक छा गया। हाल ही में करीना कपूर खान ने भी अपने चाचा राजीव कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की है साथ ही अपने दिल की बात कही है।
चाचा राजीव कपूर के निधन से टूट गईं हैं करीना कपूर, तस्वीर साझा कर जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने राजीव कपूर की जो तस्वीर साझा कि है उसमें उनके दादा राज कपूर, पिता रणधीर कपूर और दोनों चाचा ऋषि कपूर और राजीव कपूर नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में करीना के दोनों चाचा और दादा राज कपूर अब इस दुनिया से जा चुके हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'टूटे हैं लेकिन फिर भी मजबूत हैं'।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
बता दें कि राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ते ही रणधीर कपूर उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर की मौत हो गई। अपने भाई के इस दुनिया के जाने की खबर मिलते ही रणधीर कपूर बुरी तरह टूट गए। उनकी बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
भाई राजीव का जाना रणधीर कपूर के लिए बेहद दुखद है। दरअसल, उन्हें 7 महीने पहले ही अपने एक और भाई ऋषि कपूर को खोया है। बीते वर्ष 30 अप्रैल को भाई ऋषि कपूर का ही निधन हुआ था। वह कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उस वक्त भी पूरा कपूर खानदान इस दुख की घड़ी में एक साथ खड़ा था।
रणधीर कपूर ने बहुत सदमे में ये जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।” राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही। राजीव कपूर का इस तरह चले जाना सिर्फ कपूर परिवार के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और फैंस के लिए भी सदमे जैसा है। राजीव कपूर इस दुनिया से दूर जरूर चले गए, लेकिन दर्शकों के दिलों से वो कभी नहीं जाएंगे।