सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर को करीना ने दी शानदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखा खास पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 24 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan pens a beautiful birthday note for Anil Kapoor
अनिल कपूर, करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर गुरूवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले और फिल्मी सितारे भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने अनिल कपूर के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उनमें से एक अभिनेत्री करीना कपूर खान भी हैं। 

Trending Videos
Kareena Kapoor Khan pens a beautiful birthday note for Anil Kapoor
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस और चाहने वालों के लिए अक्सर खास पोस्ट भी लिखती रहती हैं। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के लिए खास पोस्ट लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करीना और अनिल कपूर ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों के दिलों जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan pens a beautiful birthday note for Anil Kapoor
अनिल कपूर - फोटो : Twitter

करीना कपूर और अनिल कपूर ने फिल्म टशन में भी साथ काम किया था। अभिनेता के जन्मदिन पर करीना ने अपनी और उनकी टशन की एक तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने अनिल कपूर के लिए खास पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अलग अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

Kareena Kapoor Khan pens a beautiful birthday note for Anil Kapoor
करीना कपूर - फोटो : instagram

करीना कपूर खान ने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अनिल जी, मेरे हमेशा पसंदीदा। हम दोनों जिंदगी और कैमरे पर हमेशा अपना अच्छा शॉट दे सकते हैं, हमेशा शानदार।' अनिल कपूर के लिए करीना कपूर का लिखा यह खास पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अभिनेता को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan pens a beautiful birthday note for Anil Kapoor
अनिल कपूर - फोटो : Social Media

वहीं करीना कपूर के अलावा अनिल कपूर को बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है। आपको बता दें कि अनिल कपूर ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी है। उन्होंने कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम भी किया है। अनिल कपूर ने बॉलीवुड में साल 1979 में फिल्म हमारे तुम्हारे से डेब्यू किया था। 

पढ़ें: मशहूर फिल्मकार शानवास नरानीपुजा का 37 साल की उम्र में निधन, अदिति राव हैदरी ने लिखा भावुक पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed