फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका-अर्जुन के अफेयर की खबरों पर ये क्या बोल गईं करीना-प्रियंका, पहली बार बताई सच्चाई

Mon, 25 Feb 2019 02:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 25 Feb 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra revealed truth behind Malaika Arora Arjun Kapoor affair
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra - फोटो : file photo

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह दोनों एक साथ अक्सर लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको भी इन दोनों के रिश्ते पर यकीन आ जाएगा।

Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra revealed truth behind Malaika Arora Arjun Kapoor affair
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra - फोटो : twitter
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) हाल ही में रियलिटी शो में पहुंची थीं। इस चैट शो के दौरान इन दोनों एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए। इस चैट शो में होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर सवाल पूछते हैं। चैट शो में दिखाया गया है कि प्रियंका इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाती हैं तो वहीं करीना हां में जवाब देती हैं। 
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra revealed truth behind Malaika Arora Arjun Kapoor affair
malaika arjun - फोटो : file photo

शो में जब होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में पूछते हैं तो दोनों चुप हो जाती हैं। मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें अरबाज से तलाक के बाद ही आने लगी थीं। यहां तक कि मलाइका हाल ही में बेटे अरहान के साथ अर्जुन के साथ लंच डेट पर भी गई थीं। अफेयर की खबरों के बीच मलाइका अरबाज खान को लेकर एक बार फिर से लाइमलाइट में है। दरअसल, मलाइका करीना कपूर के चैट शो में आई थीं जहां पर उन्होंने तलाक के 2 साल बाद कई खुलासे किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra revealed truth behind Malaika Arora Arjun Kapoor affair
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra - फोटो : twitter

मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।'

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Priyanka Chopra revealed truth behind Malaika Arora Arjun Kapoor affair
Malaika Arora - फोटो : you tube

इसके साथ ही मलाइका ने कहा - 'जब मैंने पहली बार परिवार और दोस्तों को तलाक के बारे में बताया था तब सब ने दोबारा सोचने को कहा था। सब मेरी परवाह करते हैं। कोई मुझसे यह नहीं कहेगा हां जाओ कर लो।' चैट शो में करीना ने मलाइका से पूछा रिश्ता टूटने के बाद क्या किसी से रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है? इस पर मलाइका ने कहा रिश्ते के खत्म होने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। आपको स्पेस मिलता है और किसी से अपना बेड शेयर नहीं करना पड़ता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed