{"_id":"5e1b860d8ebc3e87b17f5fe0","slug":"kareena-kapoor-khan-reacts-to-taimur-nanny-salary-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तैमूर की नैनी को हर महीने मिलते हैं डेढ़ लाख', इस सवाल पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तैमूर की नैनी को हर महीने मिलते हैं डेढ़ लाख', इस सवाल पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kareena Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। अक्सर उनकी क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहतीं हैं। तैमूर के साथ अक्सर उनकी नैनी भी नजर आती हैं, जो तैमूर को कभी गोद में लिए तो कभी हाथ पकड़े कैमरे में कैद होती हैं। बीते दिनों नैनी की सैलरी को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। अब करीना ने खुद नैनी की सैलरी पर जवाब दिया है।
2 of 4
taimur ali khan
- फोटो : social media
दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीना तैमूर की नैनी को डेढ़ लाख रूपये प्रति महीना सैलेरी देती हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करीना ने तैमूर की नैनी की सैलेरी के सवाल पर कहा- 'क्या सच में? लेकिन जैसा कि मैं कहती हूं मैं इस बारे में बात नहीं करती।'
3 of 4
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले साल 2019 में करीना, अरबाज खान के शो पिंच में गई थीं तब एक फैन ने उनसे यही सवाल पूछा था। इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा था- आपके बच्चे के खुश और सुरक्षित रखने का कोई मोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
taimur ali khan
- फोटो : amar ujala
न्यूज 24 के मुताबिक, तैमूर की नैनी का नाम सावित्री है। सावित्री जुहू स्थित एक एजेंसी के जरिए करीना के यहां नौकरी करती हैं। तुषार कपूर और सोहा अली खान के बच्चों को संभालने के लिए जो नैनियां रखी गई हैं, वो भी इसी एजेंसी हायर की गई हैं। ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन कराती है ताकि स्टार्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।