फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में करीना को आई अपने विदेशी दोस्तों की याद, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

Mon, 18 May 2020 02:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan remember her friends during Lockdown with shared photos
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे अपने घरों में समय बिता रहे हैं। यह सभी सितारे लॉकडाउन से पहले के दिनों को भी याद करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें-वीडियो साझा करते रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपने लॉकडाउन से पहले के दिनों को याद किया है। उन्होंने अपने विदेशी दोस्तों के साथ बिताए खास पलों को याद किया है।

Kareena Kapoor Khan remember her friends during Lockdown with shared photos
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दिनों तस्वीरों में वह अपने विदेशी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह किसी मैदान में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में करीना पति सैफ अली खान और अपने विदेशी दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Kareena Kapoor Khan remember her friends during Lockdown with shared photos
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए करीना कपूर खान ने अपने इन दोस्तों के साथ बिताए पलों को याद किया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'रविवार का दिन सपने देखने और खूबसूरत यादों को जीने के लिए होता है।' इसके साथ उन्होंने #MissYouGuysALittleMore लिखा है। सोशल मीडिया पर करीना कपूर की दोस्तों के साथ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundays are for daydreaming and reminiscing the fondest memories ✨❤️ #MissYouGuysALittleMore

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan remember her friends during Lockdown with shared photos
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले वह अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीर साझा करने की वजह से सुर्खियों में थीं। उनकी इस तस्वीर को फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी पसंद किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है, 'क्योंकि आई शैडो कुछ ज्यादा ही मेनस्ट्रीम है।' इसके अलावा उन्होंने हाल ही में पति सैफ अली खान के साथ अपने डेटिंग के दिनों को भी याद किया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Because eye-shadow is too mainstream! 💁🏻♀️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan remember her friends during Lockdown with shared photos
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उनके डेटिंग के दिनों को याद किया था। उन्होंने सैफ अली खान से शादी से पहले की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उनकी वह तस्वीरें साल 2009 की थीं। उस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था, 'सैटरडे मूड: मोरक्को 09।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saturday Mood: Morocco '09 💯

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed