{"_id":"5fdf42ef8ebc3e41a134d08e","slug":"kareena-kapoor-khan-reveals-that-she-has-a-forever-woman-crush-on-penelope-cruze","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी हीरो या प्लेयर नहीं बल्कि इस खूबसूरत हसीना की दीवानी हैं करीना कपूर, जाने कौन हैं बेबो की वुमन क्रश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी हीरो या प्लेयर नहीं बल्कि इस खूबसूरत हसीना की दीवानी हैं करीना कपूर, जाने कौन हैं बेबो की वुमन क्रश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 20 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर और पेनेलोपे क्रूज
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी अदाओं और फैशन सेंस से हर किसी को दीवाना बनाए रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। आम फैंस क्या बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी करीना की खूबसूरती के दीवाने हैं। खुद अर्जुन कपूर बता चुके हैं कि करीना उनकी क्रश हैं। करीना हर किसी की फेवरेट हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना का क्रश किस पर हैं? करीना जिस पर जान छिड़कती हैं ना तो वो कोई एक्टर है ना प्लेयर बल्कि वो एक एक्ट्रेस है।
2 of 5
करीना कपूर और पेनेलोपे क्रूज
- फोटो : Instagram
करीना के पीछे तो लाखों लड़के-लड़कियां मरते हैं, लेकिन करीना की वुमन क्रश कोई और है। करीना ने बताया है कि वो हॉलीवुड एक्ट्रेस और ऑस्कर विनर पेनेलोपे क्रूज को बहुत पसंद करती हैं। बता दें कि पेनेलोपे हॉलीवुड की बहुत बड़ी स्टार हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। पेनेलोपे भी हॉलीवुड की फैशन डीवा मानी जाती हैं और भारत में भी उनके काफी फैंस हैं।
करीना कई वजहों से पेनेलोपे को पसंद करती हैं जिसमें एक वजह ये है कि एक मां होने के साथ साथ पेनेलोपे अपना करियर भी बेहतर ढंग से चलाती हैं। करीना भी एक मां हैं और साथ ही अपने परिवार और करियर में अच्छा बैलेंस रखती हैं। फैंस को करीना और पेनेलोपे में कई समानता दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram fan page
बता दें कि इन दिनों करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। वहीं अब तैमूर की मां बनने के बाद करीना अपने दूसरे बच्चे की आने की तैयारी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
आज यानी कि 20 दिसंबर को ही करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। जन्म के तुरंत बाद ही तैमूर सुर्खियों में आ गए थे।करीना भी अक्सर तैमूर की तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर पैपराजी के फेवरेट हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। अब फैंस भी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि तैमूर घर में छोटे भाई का स्वागत करने वाले हैं या फिर छोटी बहन का। बता दें कि करीना और सैफ ने इसी साल अगस्त के महीने में सेकेंड प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।