फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Khan: कैसे एक बेहतर पत्नी और मां बनीं करीना कपूर खान, बोलीं- मुझे लगता है कि मैं हमेशा से ही...

Tue, 11 Mar 2025 06:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 11 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को उनके शानदार अभिनय के साथ-साथ सैफ अली खान की प्यारी पत्नी और अपने बेटों तैमूर व जेह की अच्छी मां के रूप में भी पसंद किया जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि उनका काम उनके निजी जीवन को बेहतर बनाता है। 
 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan reveals why she is a better wife and mom it is connected to her work says I just feel?
कैसे एक बेहतर पत्नी और मां हैं करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, जो अपने बिंदाज अंदाज और अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अंदाज से एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। करीना ने बताया की कैसे वह एक बेहतर पत्नी और मां बनी हैं। 
Kareena Kapoor Khan reveals why she is a better wife and mom it is connected to her work says I just feel?
फिल्म के सेट पर काम करने से वह एक अच्छी मां और पत्नी बन पाई हैं करीना? - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आगे कहा कि फिल्म के सेट पर काम करने से वह एक अच्छी मां और पत्नी बन पाई हैं, क्योंकि अपने पसंदीदा काम को करने से उन्हें घर में खुशी और संतुष्टि मिलती है।
Kareena Kapoor Khan reveals why she is a better wife and mom it is connected to her work says I just feel?
अभिनय का फैसा अपने जुनून की वजह से था-करीना? - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
द डर्टी मैगजीन के एक इंटरव्यू में करीना ने कहा, "जब मैं सेट पर होती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं एक बेहतर मां और पत्नी हूं। मुझे जो काम पसंद है, उसे करने से मैं घर लौटकर अपने परिवार पर पूरा ध्यान दे पाती हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan reveals why she is a better wife and mom it is connected to her work says I just feel?
खुद को किसी दूसरे पेशे में नहीं देख सकीं - करीना? - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
आगे करीना ने बताया कि अभिनय करना उनके लिए स्वाभाविक था, क्योंकि वह फिल्मी परिवार से हैं। लेकिन उनका यह फैसला उनके अपने जुनून की वजह से था। करीना ने कहा कि अभिनय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और अभिनय ने उन्हें जिंदगी में सब कुछ दिया है और वह खुद को किसी दूसरे पेशे में नहीं देख सकतीं। 
 
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan reveals why she is a better wife and mom it is connected to her work says I just feel?
एक बड़ी रोमांचक फिल्म में नजर आएंगी करीना? - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। 2016 में बेटे तैमूर अली खान और 2021 में जेह अली खान का स्वागत किया। काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म "सिंघम अगेन" में देखा गया था। इस फिल्म में करीना ने अवनी बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था। पिंकविला के अनुसार, करीना ने हाल ही में एक बड़ी रोमांचक फिल्म साइन की है, जो 2026 में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed