फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर का सवाल सुनकर हैरान हुईं सारा अली खान, हिचकिचाते हुए दिया ये जवाब

Thu, 06 Feb 2020 09:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 06 Feb 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Sara Ali Khan discussed modern relationships and revealed had a one night stand
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने स्पष्ट जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वो हर सवाल का जवाब खुलकर देती हैं। हाल में जब सारा अपनी दूसरी मां करीना कपूर खान के रेडियो शो वॉट वीमेन वॉन्ट में पहुंचीं तो उन्हें कई ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा जिसपर शायद कोई बोलने से पहले कई बार सोचे। करीना ने सारा की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक पर कई सवाल पूछे।

Kareena Kapoor Khan Sara Ali Khan discussed modern relationships and revealed had a one night stand
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

करीना ने सारा से पूछा कि क्या उन्होंने कभी 'शरारती मैसेज' भेजे हैं? इस सवाल के जवाब में सारा ने शर्माते हुए हामी भर दी। रिलेशनशिप में होने वाले चीजों के सवाल पर सारा ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि जवाब न दे सकूं। मैं उन लोगों को भी जवाब देती हूं जिनका आपको जवाब नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी रिश्ते में धोखा नहीं किया है और न ही कभी अपने साथी का फोन चेक किया। 

Kareena Kapoor Khan Sara Ali Khan discussed modern relationships and revealed had a one night stand
सारा अली खान - फोटो : Social Media

करीना ने हिचकिचाते हुए सारा से पूछा कि क्या वो वन नाइट स्टैंड में शामिल रही हैं? करीना ने ये भी कहा कि हम एक मॉर्डन फैमिली का हिस्सा हैं। इसपर सारा शॉक्ड हो गईं और इसके बाद बोलीं कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, जिस पर करीना ने राहत की सांस ली। अपने को-स्टार्स के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके सभी को-स्टार्स काफी फ्रेंडली रहे हैं और सारा को कभी अपने को-स्टार को रिजेक्ट करने की जरुरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि मेरे सभी को-एक्टर्स के साथ अच्छे प्रोफेशनल रिलेशनशिप्स रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Sara Ali Khan discussed modern relationships and revealed had a one night stand
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में सारा कपिल शर्मा शो में पहुंचीं थीं। कपिल ने सारा से जानना चाहा कि क्या वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। इस पर सारा ने एक बड़ा अजीब जवाब देते हुए कहा, "हां, मैं यह पसंद करूंगी, लेकिन तब ही, जबकि उसके पास काफी पैसा हो, क्योंकि मेरे डैड ने मुझसे कहा है कि मैं सिर्फ उसी लड़के को डेट करूं जिसके पास ढेर सारा पैसा हो।" इस पर कार्तिक ने भी झट से कह दिया, "मैं पहले ही तुमसे अपना अकाउंट डिटेल्स शेयर कर चुका हूं।"

Exclusive: मानुषी ने शूट किया 'पृथ्वीराज' का पहला गाना, बोलीं, कभी सोचा नहीं था अभिनेत्री बनूंगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed