बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बुधवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने भी सारा को जन्मदिन पर विश किया। इस बीच करीना कपूर खान ने सारा को जन्मदिन पर खास सरप्राइज देकर उन्हें बधाई दी।
जन्मदिन पर करीना कपूर ने सारा अली खान को दिया ऐसा सरप्राइज, खूब हो रही है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान के साथ सारा अली खान की खूब पटती है। कई बार दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। 25वें जन्मदिन पर करीना ने सैफ अली खान के साथ सारा की एक थ्रो बैक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में छोटी सी सारा अपने पिता को कुछ खिलाती नजर आ रही हैं। इसे साझा करते हुए करीना ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल, बहुत सारा पिज्जा खाओ'।
Happy birthday beautiful @saraalikhan95 ❤️🎈 Eat loads of pizza 🍕 Big hug ❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
स्टार किड्स के बीच बनाई अलग पहचान
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। सारा, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा हैं तो स्टारकिड, लेकिन उन्हें हर कोई उनके व्यवहार की वजह से काफी पसंद करता है। वो जमीन से जुड़ी स्टारकिड कहलाई जाती हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म के सारा ने लोगों के दिल में जगह बना ली। इस फिल्म के तुरंत बाद ही सारा ने रणवीर सिंह के साथ सिंबा की। उनकी दोनों ही फिल्में हिट रहीं। इसके बाद तो सारा ने अपने साथ में रेस में सभी स्टार किड्स को पीछे छोड़ दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही वह वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट्स पर भी सारा काम कर रही हैं।
क्या इस वजह से इलाज के लिए अमेरिका नहीं जा पाएंगे संजय दत्त? मुंबई ब्लास्ट से जुड़ा है मामला