सब्सक्राइब करें

दूसरे बच्चे के नाम पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे की है प्लानिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Dec 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor revealed on name of her second child says  We are like going a surprise
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। जल्द ही वह दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच सैफ अली खान और करीना के नए मेहमान की चर्चा जोरों से होने लगी है। सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर उस समय काफी हंगामा हुआ था। लेकिन इस बार अभिनेत्री ने अपने होने वाले बच्चे के लिए कुछ और सोचकर रखा है।

Kareena Kapoor revealed on name of her second child says  We are like going a surprise
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

करीना कपूर ने इस बात का खुलासा अपने शो What Women Want के एक एपिसोड में किया। दरअसल नेहा धूपिया ने इस दौरान करीना से सवाल किया कि जब तुम्हारे घरवालों और दोस्तों को पता चला कि तुम गर्भवती हो तो सबसे पहले तुम्हें किसने नाम सुझाए?  इस पर जवाब देते हुए करीना ने कहा, 'तैमूर को लेकर उठे विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने इस बारे में नहीं सोचा है। हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और अंत में सरप्राइज देंगे।'

Kareena Kapoor revealed on name of her second child says  We are like going a surprise
करीना कपूर - फोटो : instagram

इस पर नेहा धूपिया ने कहा कि क्या हमें तुम्हारे दूसरे बच्चे के नाम के लिए एक पोल कराना चाहिए और जिस पर सबसे ज्यादा सुझाव मिलें, वह नाम रखना चाहिए। करीना कपूर ने कहा कि मुझे इस बारे में सोचना भी नहीं है। हम सबसे आखिर में इसका सामना करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor revealed on name of her second child says  We are like going a surprise
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम

छुट्टियां मनाकर लौटीं करीना
करीना कपूर बीते दिनों अपने सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां बिताने हिमाचल प्रदेश पहुंची थीं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दरअसल सैफ शूटिंग के सिलसिले में पहले से हिमाचल में थे और करीना ने उन्हें वहां ज्वाइन किया था।

विज्ञापन
Kareena Kapoor revealed on name of her second child says  We are like going a surprise
करीना कपूर - फोटो : instagram

करीना इन दिनों अक्सर मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। आए दिन उनके तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बेबी बंप के साथ करीना के चेहरे पर इन दिनों प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है। फैंस इसे देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

जब कास्टिंग काउच का शिकार हुए रणवीर सिंह, पहली ही फिल्म में अनुष्का शर्मा को जड़ दिया था थप्पड़

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed